VIVO IPL 2021 KKR vs RR : रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, मॉरिस ने चटकाये 4 विकेट

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 KKR vs RR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने केकेआर को पहले 133 रन पर रोक दिया, फिर 18 ओवर और 5 गेंदों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान की यह दूसरी जीत थी, जबकि केकेआर की लगातार चौथी हार. मैच से जुड़े सारे अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर की लगातार चौथी हार, अंक तालिका में सबसे नीचे

केकेआर की यह लगातार चौथी हार थी. इसके साथ ही अंक तालिका में 5 मैचों में लगातार 4 मैच हारकर केवल 2 अंक लेकर सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गया है. जबकि केकेआर को हराकर राजस्थान की टीम 7वें नंबर पर पहुंच गयी है. राजस्थान की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने खेली कप्तानी पारी

राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाये. जबकि यशसवी जायसवाल ने 22, शिवम दुबे ने 22 और डिवेड मिलर ने नाबाद 24 रन बनाये.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने चटकाये दो विकेट

केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट चटकाये. जबकि शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्ण ने एक-एक विके लिये.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने केकेआर को 6 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने केकेआर को पहले 133 रन पर रोक दिया, फिर 18 ओवर और 5 गेंदों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान को चौथा झटका, तेवतिया 5 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने तेवतिया को अपना शिकार बनाया. तेवतिया 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान को तीसरा झटका, शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट

राजस्थान को तीसरा झटका लगा है. शिवम दुबे 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर चक्रवर्ती के शिकार हुए.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान को स्कोर 9 ओवर में दो विकेट पर 77 रन

राजस्थान का स्कोर 9 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट पर 77 रन है. इस समय सैमसन 28 और दुबे 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान को दूसरा झटका, यशसवी 22 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. यशसवी जायसवाल 17 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर शिवम मावी के शिकार हुए. जायसवाल के आउट होने के बाद मैदान पर शिवम दूबे बल्लेबाजी करने आये हैं.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान को पहला झटका, बटलर 5 रन बनाकर आउट

राजस्थान को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है. वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को 5 रन पर अपना शिकार बनाया.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

कमिंस का खतरनाक बाउंसर, बटलर के हेलमेट में लगी गेंद, रोकना पड़ा मैच

दूसरे ओवर में बड़ा हादसा टला. जब कमिंस का एक खतरनाक बाउंसर राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के हेलमेट में लगा, जिसके बाद कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा. दो ओवर में राजस्थान का स्कोर बिना नुकसान के 12 रन हैं.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश

केकेआर के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया. राणा ने 22, राहुल त्रिपाठी 36, दिनेश कार्तिक 25 और पेट कमिंस ने 10 रन बनाये. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाया.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

मॉरिस की घातक गेंदबाजी, चार विकेट चटकाये

राजस्थान की ओर से क्रिस मॉरिस ने घातक गेंदबाजी की. 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाये. इसके अलावा सकारिया, उनादकट और रहमान ने एक-एक विकेट लिये. राजस्थान ने आज दो रन आउट भी किये.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान ने केकेआर को 133 रन पर रोका, मॉरिस ने चटकाये 4 विकेट

आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार भिड़ रही हैं. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 133 रन ही बना पायी.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर को 8वां झटका, कमिंस 10 रन बनाकर आउट

केकेआर को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पेट कमिंस के रूप में 8वां झटका लगा. मॉरिस ने कमिंस को पराग के हाथों कैच कराया.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर को 6ठा झटका, रसेल 9 रन बनाकर आउट

केकेआर को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल के रूप में 6ठा झटका लगा. मॉरिस ने रसेल को मिलर के हाथों कैच कराया. रसेल ने 7 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाये.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर को पांचवां झटका, त्रिपाठी 36 रन बनाकर आउट

केकेआर को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. राहुल त्रिपाठी मुस्तफिजुर की गेंद पर रियान पराग के हाथों कैच आउट हुए. मैदान पर आंद्रे रसेल बल्लेबाजी करने आये हैं. त्रिपाठी ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो छक्के और एक चौका जमाया.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर को बहुत बड़ा झटका, मोर्गन शून्य पर आउट

केकेआर को 11वें ओवर में बहुत बड़ा झटका लगा. कप्तान मोर्गन बिना कोई गेंद खेले शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. मोर्गन को मॉरिस ने रन आउट किया. दरअसल त्रिपाठी ने मॉरिस की गेंद पर स्ट्रेट शॉट खेला, लेकिन गेंद विकेट पर टकराकर सामने ही रूक गयी. इस बीच मोर्गन अपनी क्रीज से बाहर निकल चुके थे. इस बीच त्रिपाठी और मोर्गन के बीच तालमेल का लाभ मॉरिस ने उठाया और रन आउट कर दिया.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर को तीसरा झटका, नारायण 6 रन बनाकर आउट

केकेआर को 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर नारायण के रूप में तीसरा झटका लगा है. नारायण 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर उनादकट की गेंद पर आउट हुए. यशसवी जायसवाल ने नारायण का शानदार कैच लपका. नये खिलाड़ी के रूप में मोर्गन बल्लेबाजी करने आये हैं.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर को दूसरा झटका, 22 रन बनाकर राणा आउट

केकेआर को 9वें ओवर की पहली गेंद पर नितीश राणा के रूप में दूसरा झटका लगा है. राणा 25 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर सकारिया की गेंद पर सैमसन के हाथों कैच आउट हुए.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर को पहला झटका, गिल 11 रन बनाकर आउट

केकेआर को 6ठे ओवर में पहला झटका लगा. शुभमन गिल 19 गेंदों में 1 चौके की मदद से केवल 11 रन बनाकर आउट हुए. बटलर ने उन्हें रन आउट किया. गिल के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

मुस्तफिजुर की गेंद पर गिल को जीवनदान, केकेआर की धीमी शुरुआत

मुस्तफिरजुर के पहले ओवर और पारी के चौथे ओवर में केकेआर के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को जीवनदान मिला. पांचवीं गेंद पर गिल ने शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन ऑफ साइड में कैच उठ गया. गेंद के नीचे यशसवी जायसवाल आये भी लेकिन कैच ड्रॉप हो गया.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकेआर की धीमी शुरुआत, पहले ओवर में केवल तीन रन

केकेआर की शुरुआत धीमी हुई है. पहले ओवर में राणा और गिल ने केवल तीन रन अपनी टीम के लिए जोड़े. राजस्थान की ओर से पहला ओवर उनादकट ने डाला.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान में दो और केकेआर में एक बदलाव

राजस्थान ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल और जयदेव उनादकद को मौका दिया है जबकि केकेआर ने एक बदलाव करते हुए शिवम मावी को टीम में शामिल किया है.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

तीन हार के बावजूद टीम जोश में कोई कमी नहीं : संजू सैमसन

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, तीन हार के बावजूद टीम के जोश में कोई कमी नहीं आयी है. टीम के सभी सदस्यों की मैं सराहना करता हूं. उन्होंने कहा, यहां की पिच में पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, प्रसिद कृष्णा

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर, यशसवी जायसवाल, संजू सैमसन (w / c), डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान ने टॉस जीता, केकेआर की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान और केकेआर ने अब तक केवल एक-एक मुकाबले जीते

राजस्थान और केकेआर की टीम मौजूदा आईपीएल में अबतक केवल एक-एक मुकाबले जीते हैं. जबकि तीन-तीन मैच में करारी सिकस्त का सामना करना पड़ा.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

वानखेड़े में अब तक हो चुके हैं 8 मुकाबले, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को मिली है अधिक बार जीत

राजस्थान और केकेआर के बीच आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े में आईपीएल 2021 के अब तक 8 मुकाबले हुए हैं. जिसमें 5 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने मुकाबला जीता है. जबकि केवल 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच जीती है.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

दोनों टीमों में बिग हिटर

राजस्थान और केकेआर में बड़े-बड़े मैच जीताउ खिलाड़ी मौजूद हैं. केकेआर की ओर से चेन्नई के खिलाफ कप्तान मोर्गन, आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक ने तूफाना पारी खेली थी. हालांकि इसके बावजूद केकेआर मैच हार गया. उसी तरह राजस्थान में बेटलर, वोहरा, संजू सैमसन जैसे खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं.

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान की संभावित XI

जोस बटलर, यशसवी जायसवाल / मनन वोहरा, संजू सैमसन (c & wk), शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

केकआर की संभावित टीम

नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (wk), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी / शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा

11:32 PM. 24 Apr 21 11:32 PM. 24 Apr

राजस्थान पर केकेआर का पलड़ा भारी

राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक 22 मुकाबले हुए हैं. जिसमें केकेआर की टीम ने 12 मैच में जीत दर्ज की है. जबकि राजस्थान ने केवल 10 मुकाबले जीते.

6:36 PM. 24 Apr 21 6:36 PM. 24 Apr

अब से कुछ देर बार केकेआर और राजस्थान के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2021 में आज केकेआर और राजस्थान की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों का हाल मौजूदा सीजन में ठीक नहीं है. इसलिए दोनों आज का मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेंगी.

मुख्य बातें

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 KKR vs RR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने केकेआर को पहले 133 रन पर रोक दिया, फिर 18 ओवर और 5 गेंदों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान की यह दूसरी जीत थी, जबकि केकेआर की लगातार चौथी हार. मैच से जुड़े सारे अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >