IND vs ENG: 'यूपी वालों ने मचाया भौकाल'...शमी की आग उगलती गेंदबाजी पर बोले कमेंटेटर

दर्शकों के शोर से उस समय पूरा स्टेडियम गूंज उठा जब मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड दो दोहरा झटका दिया. दर्शकों के साथ-साथ कमेंट्री बॉक्स पर बैठे कमेंटेटर भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और टिप्पणी करते हुए कहा, यूपी वालों ने तो भौकाल मचा दिया.

भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है .जिसमें भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने गेंद से तबाही मचा दी है.

दर्शकों के शोर से उस समय पूरा स्टेडियम गूंज उठा जब मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड दो दोहरा झटका दिया. दर्शकों के साथ-साथ कमेंट्री बॉक्स पर बैठे कमेंटेटर भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और टिप्पणी करते हुए कहा, यूपी वालों ने तो भौकाल मचा दिया.

Also Read: मोहम्मद शमी की वाइफ का नजर आया बदला हुआ अंदाज, फैन्स उठा रहे हैं कई तरह के सवाल

शमी ने स्टोक्स और बेयरस्टो का किया शिकार

मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया. दोनों बल्लेबाजों को शमी ने बोल्ड किया. बेयरस्टो को उन्होंने 14 के निजी स्कोर पर आउट किया, तो स्टोक्स को खाता भी नहीं खोलने दिया. शमी अपने पहले स्पेल में 4 ओवर की गेंदबाजी में केवल 5 रन देकर दो विकेट लिए.

अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी का जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोह में 9 मार्च 1990 में हुआ था. सहसपुर गांव में पले-बढ़े शमी का जन्म किसान परिवार में हुआ था. उनके पिता तौसीफ अली भी तेज गेंदबाज थे. शमी 15 साल के थे उसी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं. शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था कि जब मैंने पहली बार शमी को नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा, तो मैं समझ गया था कि यह लड़का सामान्य नहीं है. इसलिए मैंने उसे प्रशिक्षित करने का फैसला किया. मोहम्मद शमी के अलावा कुलदीप यादव भी उत्तर प्रदेश से हैं. उनका जन्म उन्नाव में हुआ, लेकिन उनका पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ. कुलदीप यादव के पिता एक ईंट भट्ठा के मालिक थे.

Also Read: ‘मोहम्मद शमी फेरारी की तरह हैं’, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने की स्टार तेज गेंदबाज की तारीफ

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 229 रन ही बना पाई. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 87 रन की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 101 गेंदों का सामना किया. रोहित ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के जमाए. रोहित के अलावा केएल राहुल ने 39 और सूर्यकुमार यादव ने 19 रनों की पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >