IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में मिली सबसे बड़ी हार, 2023 में पहली बार हुआ ऐसा

भारत के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न चाहते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चौकों और छक्कों की बरसात करने वाली टीम 2023 में पहली बार किसी मैच में एक भी छक्का नहीं लगाया. भारत के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से केवल 10 चौके लगे. जबकि एक भी छक्का नहीं लगा.

वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत से हारकर दक्षिण अफ्रीका ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत के 326 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में केवल 83 रन पर ही ढेर हो गई. जिसमें टीम के केवल चार बल्लेबाजों ने ही दहाई के आंकड़े को छूआ.

दक्षिण अफ्रीका को वनडे में मिली सबसे बड़ी हार

दक्षिण अफ्रीका को वनडे में अबतक की सबसे बड़ी हार मिली है. वर्ल्ड कप 2023 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बना चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम जब रन का पीछा करने उतरी तो उसकी मजबूत माने जाने वाली बल्लेबाजी आक्रमण की पोल खुल गई. अफ्रीकी टीम को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली है.

वनडे में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)

243 बनाम भारत कोलकाता 2023

182 बनाम पाकिस्तान पोर्ट एलिजाबेथ 2002

180 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2013

178 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2018

Also Read: कोहली के शतक और जडेजा के ‘पंजे’ ने निकाला दक्षिण अफ्रीका का दम, भारत की रिकॉर्ड 8वीं जीत

दक्षिण अफ्रीकी टीम वनडे में पांचवीं बार सबसे कम स्कोर पर हुई आउट

दक्षिण अफ्रीकी टीम वनडे क्रिकेट में पांचवीं बार सबसे कम स्कोर पर आउट हुई है. हालांकि 1993 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 69 रनों की हार के शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ने से दक्षिण अफ्रीका बच गया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे कम ऑलआउट स्कोर

69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1993

83 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2008

83 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022

83 बनाम भारत कोलकाता 2023

99 बनाम भारत दिल्ली 2022

विश्व कप में पूर्ण सदस्य देश की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार

302 श्रीलंका बनाम भारत मुंबई डब्ल्यूएस 2023

257 वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका सिडनी 2015

243 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत कोलकाता 2023

229 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुंबई डब्ल्यूएस 2023

215 न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सेंट जॉर्ज 2007

Also Read: 49th Century: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

2023 में दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार किसी मैच में एक भी छक्का नहीं लगाया

भारत के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न चाहते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चौकों और छक्कों की बरसात करने वाली टीम 2023 में पहली बार किसी मैच में एक भी छक्का नहीं लगाया. भारत के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से केवल 10 चौके लगे. जबकि एक भी छक्का नहीं लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >