World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने 8 शतक लगाकर 8 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, इतिहास रचने से एक कदम दूर

मौजूदा वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से अबतक कुल 8 शतक लग चुके हैं. जिसमें अकेले चार शतक डी कॉक ने लगाए हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 8 साल पहले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम की ओर से कुल 8 शतक लगे थे.

वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका की टीम प्रचंड फॉर्म में चल रही है. अबतक खेले गए 7 मैचों में अफ्रीकी टीम ने केवल एक मैच को छोड़कर सभी में 300 से अधिक स्कोर बनाया है. जिसमें एक बार 428 रन का स्कोर बनाया, तो दो बार 400 के करीब पहुंचा. अब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे 2015 के बाद आजतक कोई भी देश वर्ल्ड कप में नहीं कर पाया था.

दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक शतक लगाने वाली टीम बनी

मौजूदा वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से अबतक कुल 8 शतक लग चुके हैं. जिसमें अकेले चार शतक डी कॉक ने लगाए हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 8 साल पहले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम की ओर से कुल 8 शतक लगे थे, जो वर्ल्ड कप में किसी एक टीम की ओर से लगाए गये सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड है. एक शतक लगते ही दक्षिण अफ्रीका एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाला देश बन जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लगाए गए शतक

श्रीलंका के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक जमाया था. डी कॉक ने 100, वैन डेर डुसेन ने 108 और मार्कराम ने 106 रनों की पारी खेली थी. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में डी कॉक ने 109 रनों की पारी खेली थी.

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से कलासेन ने 67 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से डी कॉक ने रिकॉर्ड 174 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान डी कॉक ने 140 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 7 छक्के जमाए थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बुधवार 1 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका की ओर से दो खिलाड़ियों ने शतक जमाया. डी कॉक ने 116 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 114 रन की पारी खेली. दूसरा रासी वैन डेर डुसेन ने 118 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 133 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >