वर्ल्ड कप 2023: करो या मरो वाले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड में दो और पाक टीम में एक बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच वनडे में अबतक कुल 115 मैच खेले गए हैं. जिसमें 51 मैच में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली है.

वर्ल्ड कप 2023 के करो या मरो वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी आज केन विलियमसन करेंगे. उनकी वापसी हो गई है.

पाकिस्तान में एक और न्यूजीलैंड में दो बदलाव

पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव किया गया है. उसामा मीर की जगह हसन अली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं न्यूजीलैंड में दो बदलाव किया गया है. मैट हेनरी के स्थान पर ईश सोढ़ी और विल यंग के स्थान पर केन विलियमसन मैदान पर उतरे हैं.

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच वनडे में अबतक कुल 115 मैच खेले गए हैं. जिसमें 51 मैच में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली है. जबकि पाकिस्तान ने 60 मैचों में न्यूजीलैंड को हराया है. 3 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है.

आखिरी पांच मैचों में भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जो पांच वनडे मैच खेला गया, उसमें भी बाबर सेना का पलड़ा भारी रहा है. वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. जिसमें पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था. हालांकि आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 47 रन से हरा दिया था.

Also Read: हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >