World Cup 2023: दिल्ली और मुंबई में मैचों के दौरान नहीं होगी आतिशबाजी, जानें क्या है कारण

स्टेडियम में हर चौके और छक्के पर जमकर आतिशबाजी भी हो रही है. लेकिन दिल्ली और मुंबई के मैचों में दर्शकों को थोड़ी निराशा हाथ लगेगी. उन्हें चौकों, छक्कों और विकेट गिरने पर आतिशबाजी का आनंद नहीं मिलेगा. बीसीसीआई मुंबई और दिल्ली में आतिशबाजी को मैच के दौरान बैन कर दिया है.

1 / 1
World Cup 2023: दिल्ली और मुंबई में मैचों के दौरान नहीं होगी आतिशबाजी, जानें क्या है कारण
फुल स्क्रीन में देखें

Ranchi: People watch fireworks show during Dussehra celebration, at Morhabadi ground in Ranchi, Tuesday, Oct. 24, 2023. (PTI Photo) (PTI10_24_2023_000337B)

World Cup 2023: दिल्ली और मुंबई में मैचों के दौरान नहीं होगी आतिशबाजी, जानें क्या है कारण

वर्ल्ड कप 2023 में रोमांच चरम पर है. शुरुआती कुछ मैचों में दर्शकों का उत्साह कम दिखा, लेकिन अब सभी मुकाबलों में स्टेडियम में ऑडियंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मौजूदा वर्ल्ड कप में खिलाड़ी भी चौकों और छक्कों से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं, गेंदबाज लगातार अपनी घातक गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीत ले रहे हैं.

स्टेडियम में हर चौके और छक्के पर जमकर आतिशबाजी भी हो रही है. लेकिन दिल्ली और मुंबई के मैचों में दर्शकों को थोड़ी निराशा हाथ लगेगी. उन्हें चौकों, छक्कों और विकेट गिरने पर आतिशबाजी का आनंद नहीं मिलेगा. बीसीसीआई मुंबई और दिल्ली में आतिशबाजी को मैच के दौरान बैन कर दिया है. तो आइये इसके पीछे की वजह को जानें.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है

वायु प्रदुषण को देखते हुए बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण इन दोनों शहरों में विश्व कप मैचों के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगा दी है. दिल्ली में एक ही मैच बचा है जब छह नवंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश आमने सामने होंगे. मुंबई में दो और सात नवंबर को लीग मैच और 15 नवंबर को सेमीफाइनल होना है.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक बयान में कहा , बीसीसीआई पर्यावरण से जुड़े मसलों को लेकर काफी संवेदनशील है. हमने आईसीसी से बात की है और मुंबई में कोई आतिशबाजी नहीं होगी.

जय शाह ने कहा , बोर्ड हमेशा प्रशंसकों और हितधारकों के हित को सर्वोपरि रखता है. बीसीसीआई का मानना है कि मुंबई और दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है. हम चाहते हैं कि विश्व कप का जश्न त्योहार की तरह मनाया जाये लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकता से हम हट नहीं सकते.

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 था जो बदतर की श्रेणी में आता है. बंबई हाई कोर्ट ने भी मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुंबई में एक्यूआई के गिरते स्तर पर चिंता जताई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >