MS Dhoni Health Updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत ? लौटे रांची

1 / 1
MS Dhoni Health Updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत ? लौटे रांची
फुल स्क्रीन में देखें

MS Dhoni Health Updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत ? लौटे रांची

MS Dhoni Health Updates: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ जिससे उनके अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना प्रबल हो गयी है. जानें अब कैसी है उनकी सेहत

MS Dhoni Health Updates: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आइपीएल खिताब दिलाने वाले धौनी सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे.

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मशहूर खेल आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से सलाह ली, जो बीसीसीआइ की मेडिकल पैनल में भी हैं. सीएसके प्रबंधन के करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और वह रांची चले गये हैं.

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना रिहैबिलिटेशन शुरू होने से पहले कुछ दिनों के लिए घर पर आराम करेगे. उम्मीद है कि अगले आइपीएल से पहले उनके पास फिट होने का पूरा समय रहेगा.

आपको बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये पहले आइपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गये थे. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने टूर्नामेंट का कोई भी मैच मिस नहीं किया.

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे सत्र में बायें घुटने पर नीकैप बांध कर खेला. यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करने उतरे. धोनी से पहले सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के भी घुटने की सर्जरी हो चुकी है. रवींद्र जडेजा ने पिछले साल सितंबर में घुटने की सर्जरी करायी थी, जिसकी वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप सहित कई टूर्नामेंट से टीम से बाहर रहे थे.

घुटने के ऑपरेशन के बाद धोनी के अगला आइपीएल खेलने की संभावना बढ़ गयी है. सीएसके के सीइओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि गुरुवार को सर्जरी के बाद उन्होंने धौनी से बात की थी. उन्होंने कहा कि धोनी एक-दो महीने में पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >