KKR vs PBKS IPL 2021 : पंजाब ने कोलकाता को हराकर बिगाड़ा खेल, प्लेऑफ के लिए अब कड़ी जंग

KKR vs PBKS IPL 2021 LIVE: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला होना है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आईपीएल 2021 का यह 45वां मुकाबला कोलकाता को प्लेऑफ की दौड़ में और आगे ले जायेगा.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

पंजाब ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया 

पंजाब ने कोलकाता को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का पूरा खेल बिगाड़ दिया है. अब पंजाब की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गयी है. जबकि कोलकाता की टीम चौथे नंबर पर है.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

केएल राहुल का शानदार अर्धशतक 

पंजाब के कप्तान के एल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. राहुल ने अब तक 47 गेंद पर 56 रन बनाए हैं.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

निकोलस पूरन आउट, पंजाब को दूसरा झटका  

पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है. निकोलस पूरन आउट हो गये हैं. पूरन ने 12 रन बनाए हैं.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

मयंक अग्रवाल आउट, पंजाब को पहला झटका  

मयंक अग्रवाल के रूप में पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है. मयंक अग्रवाल धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 27 गेंद में 40 रन बनाए.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

पंजाब की पारी शुरू, केएल राहुल-मयंक अग्रवाल क्रीज पर

पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गयी है. कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

कोलकाता ने पंजाब को दिया 166 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 166 रन का लक्ष्य दिया है. कोलकाता ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 165 रन बनाए हैं. सबसे अधिक 67 रन की पारी सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने खेली.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

कोलकाता को छठा झटका 

कोलकाता को छठा झटका लगा है. टिम सेफर्ट आउट हो गये हैं. मोहम्मद शमी ने टिम को रन आउट किया है.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

कोलकाता को चौथा झटका, कप्तान मोर्गन आउट

कप्तान इयोन मोर्गन 2 रन बनाकर आउट हो गये हैं. कोलकाता को चौथा झटका लगा है. 16 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता ने 125 रन बनाए हैं.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

वेंकटेश अय्यर आउट, कोलकाता को तीसरा झटका

वेंकटेश अय्यर के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है. अय्यर ने 49 गेंद पर 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. रवि बिश्नोई की गेंद पर हुड्डा ने अय्यर का कैच लपका.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

वेंकटेश अय्यर का अर्धशतक 

वेंकटेश अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अय्यर ने 39 गेंद पर 50 रन बनाए हैं. फाबिएन एलिन की गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

राहुल त्रिपाठी आउट, कोलकाता को दूसरा झटका

राहुल त्रिपाठी के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. त्रिपाठी 25 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए हैं. हुड्डा ने त्रिपाटी का शानदार कैच पकड़ा है. त्रिपाठी बिस्नोई की गेंद पर आउट हुए हैं.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

राहुल त्रिपाटी और अय्यर की जोड़ी क्रीज पर 

शुभमन गिल के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए हैं. त्रिपाठी भी धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

कोलकाता को पहला झटका, शुभमन गिल आउट

कोलकाता को पहला झटका लगा है. शुभमन गिल 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये हैं. गिल अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गये हैं.

5:08 AM. 2 Oct 21 5:08 AM. 2 Oct

वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल क्रीज पर

कोलकाता की पारी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं. पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत फैबियन एलन ने की.

12:40 AM. 2 Oct 21 12:40 AM. 2 Oct

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), टिम सेफर्ट, सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती

12:40 AM. 2 Oct 21 12:40 AM. 2 Oct

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

12:40 AM. 2 Oct 21 12:40 AM. 2 Oct

हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं, जिसमें कोलकात�� ने 19 और पंजाब ने 9 मुकाबले जीते हैं. पिछली बार जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़े थे तब केकेआर की अहमदाबाद में आसान जीत हुई थी और वह चार मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने में सफल रही थी.

12:40 AM. 2 Oct 21 12:40 AM. 2 Oct

पंजाब ने जीता टॉस, कोलकाता करेगी बल्लेबाजी 

आज के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करेगी. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

12:40 AM. 2 Oct 21 12:40 AM. 2 Oct

पंजाब किंग्स की संभावित XI

केएल राहुल (विकेटकीपर, कप्तान), मंदीप सिंह/मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

12:40 AM. 2 Oct 21 12:40 AM. 2 Oct

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित XI

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, संदीप वारियर, वरुण चक्रवर्ती

12:21 AM. 2 Oct 21 12:21 AM. 2 Oct

शाम 7:30 बजे से शुरू होगा कोलकाता और पंजाब का मैच

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला होना है. आईपीएल 2021 का यह 45वां मुकाबला कोलकाता को प्लेऑफ की दौड़ में और आगे ले जायेगा. हालांकि पंजाब के लिए जीत या हार के कोई विशेष मायने नहीं हैं.

मुख्य बातें

KKR vs PBKS IPL 2021 LIVE: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला होना है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आईपीएल 2021 का यह 45वां मुकाबला कोलकाता को प्लेऑफ की दौड़ में और आगे ले जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >