IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को इंडियन प्रीमियर लीग के बीच सीजन में बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड पेन टखने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. अपने X (ट्विटर) हैंडल पर SRH ने लिखा, ‘आधिकारिक घोषणा: टखने में चोट लगने के कारण डेविड पेन TATA IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.’
पेन ने खेले हैं 235 टी20 मैच
डेविड पेन ने इस सीजन में SRH के लिए दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने 35.00 की औसत से दो विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/35 रहा. संयोग से, पेन खुद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की चोट की वजह से टीम में शामिल हुए थे, जो इस सीजन से बाहर हो गए थे. पेन ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, इसके अलावा उन्होंने 235 T20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 306 विकेट लिए हैं. वह SRH में 1.5 करोड़ रुपये में शामिल हुए थे.
अगले मैच में सीएसके से भिड़ेगी सनराइजर्स
एडवर्ड्स पिछले साल बिग बैश लीग (BBL) में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने 13 मैचों में 18.47 की औसत से 19 विकेट लिए थे, जिसमें एक बार पांच विकेट लेना भी शामिल था. साथ ही, उन्होंने 10 पारियों में 22.16 की औसत से 133 रन भी बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 168 से ज्यादा था, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46* रहा. SRH का अगला मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से 18 अप्रैल को उनके घरेलू मैदान, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.
पॉइंट टेबल में कहां है सनराइजर्स
सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है. उसने अब तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से दो में जीत हासिल की है, जिससे उसके कुल चार अंक हो गए हैं. टेबल में टॉप पर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स है. आरसीबी ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं. उतनी ही जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स ने अब तक 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और टेबल मे तीसरे नंबर पर है. SRH से नीचे पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने दो मैच जीते हैं.
ये भी पढ़ें…
CSK को झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर
क्या बारिश बिगाड़ेगी एमआई और पंजाब किंग्स का खेल? देखें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
