IPL 2023, LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में 2 विकेट से हराया

IPL 2023, LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज (15 अप्रैल) शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके ही घर में दो विकेट से हरा दिया है. लखनऊ की यह उनके होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में पहली हार है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ ने पंजाब को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया. उसके बाद सिकंदर रजा की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को दो विकेट से हरा दिया. शिखर धवन चोट के कारण आज के मैच में नहीं खेल रहे थे. पंजाब किंग्स ने अब तक पांच मैचों में तीन में जीत हासिल कर ली है.

Live Updates
5:05 AM. 16 Apr 23 11:35 PM. 15 Apr

पंजाब ने लखनऊ को दो विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घरेलू मैदान पर दो विकेट से शिकस्त दी. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 159 रन बनाये. पंजाब किंग्स ने 19.3 ओवर में आठ विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब के लिए सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाये. उन्होंने 41 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये.

5:05 AM. 16 Apr 23 11:35 PM. 15 Apr

हरप्रीत बरार आउट, पंजाब को आठवां झटका

मार्क वुड ने हरप्रीत बरार को आउट कर दिया है. पंजाब को जीत के लिए अब भी 6 गेंद पर सात रन की जरूरत है. बरार की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कगिसो रबाडा क्रीज पर आये हैं.

5:05 AM. 16 Apr 23 11:35 PM. 15 Apr

पंजाब को सातवां झटका, सिकंदर रजा आउट

सिकंदर रजा ने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गये. रवि बिश्नोई ने सिकंदर को आउट कर दिया. रजा 41 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर हरप्रीत बरार आये हैं. पंजाब को जीत के लिए 12 गेंद पर 21 रनों की जरूरत है.

5:05 AM. 16 Apr 23 11:35 PM. 15 Apr

पंजाब को छठा झटका, जीतेश शर्मा आउट

पंजाब किंग्स को छठा झटका लगा है. जीतेश शर्मा आउट हो गये हैं. जीतेश केवल दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. पंजाब के लिए खास बात यह है कि अर्धशतक बनाकर सिकंदर रजा अब भी क्रीज पर मौजूद हैं.

5:05 AM. 16 Apr 23 11:35 PM. 15 Apr

सैम करन आउट, पंजाब को पांचवां झटका

सैम करन आउट हो गये हैं. करन का विकेट रवि बिश्नोई ने लिया. करन ने बिश्नोई की एक गेंद पर चौका लगाया और दूसरी ही गेंद पर आउट हो गये. पंजाब को पांचवां झटका लगा है.

5:05 AM. 16 Apr 23 11:35 PM. 15 Apr

हरप्रीत सिंह आउट, पंजाब को चौथा झटका 

पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा है. हरप्रीत सिंह को क्रुणाल पांड्या ने आउट कर दिया है. हरप्रीत 22 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर सैम करन आये हैं. पंजाब को जीत के लिए 7 ओवरों में अब भी 61 रनों की जरूरत है.

मुख्य बातें

IPL 2023, LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज (15 अप्रैल) शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके ही घर में दो विकेट से हरा दिया है. लखनऊ की यह उनके ��ोम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में पहली हार है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ ने पंजाब को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया. उसके बाद सिकंदर रजा की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को दो विकेट से हरा दिया. शिखर धवन चोट के कारण आज के मैच में नहीं खेल रहे थे. पंजाब किंग्स ने अब तक पांच मैचों में तीन में जीत हासिल कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >