RR vs RCB IPL Match : असम के गुवाहाटी के बरसापारा क्रिक्रेट स्टेडियम में जब आईपीएल की दो दिग्गज टीमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भिड़ी, तो मैच काफी रोमांचक रहा और मैच में कई रिकाॅर्ड्स भी बने. इस आलेख में हम ऐसे ही एक रिकाॅर्ड की बात कर रहे हैं, जिसने सबका ध्यान खींचा है.
राजस्थान ने पांचवीं बार 200 से ज्यादा रन के टारगेट को पूरा कर हासिल की जीत
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 200 रन से ज्यादा के टारगेट को चेज कर जीत हासिल करने का रिकाॅर्ड बना दिया है. राजस्थान की टीम ने कुल पांचवीं बार 200 से ज्यादा रन के टारगेट को अचीव किया. पहली बार 2020 में पंजाब के खिलाफ शारजाह में खेले गए मैच में राजस्थान को 224 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने अचीव किया था. 2024 में केकेआर के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता में भी राजस्थान ने 224 रन के टारगेट को पूरा किया था. 2008 में हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन का चेज किया था, जबकि 2025 में जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन के टारगेट को पूरा किया. 200 रन से अधिक के रन का पीछा करते हुए पांचवीं जीत राजस्थान की टीम ने गुवाहाटी में दर्ज किया जहां आरसीबी के द्वारा दिए गए 201 रन के टारगेट को चेज करते हुए जीत दर्ज की.
18 ओवर में पूरा किया टारगेट
आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान को 202 रन का लक्ष्य जीत के लिए मिला था. राजस्थान की टीम ने उस लक्ष्य को 18 ओवर में 4 विकेट खोकर बना लिया था. राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन ध्रुव जुरेल ने बनाया. उसने 43 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. ध्रुव के बाद सबसे अधिक रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाया, उसने सिर्फ 26 गेंद खेलकर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. आरसीबी की ओर से टाॅप स्कोरर रहे कप्तान रजत पाटीदार जिसने 40 गेंद में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए थे. विराट कोहली इस मैच में 16 गेंदों पर 32 रन ही बना पाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे.
ये भी पढ़ें : खतरनाक बच्चा के नाम से मशहूर हो चुके हैं वैभव सूर्यवंशी, मैच के बाद कहा-जश्न नहीं ; सिर्फ खेल पर फोकस
Video : कब और क्यों अपसेट हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद दिया इस सवाल का जवाब
धोनी को अपनी प्रेरणा मानते हैं मुकुल चौधरी,लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलाई अंतिम गेंद पर जीत
