मिशेल मार्श का तूफानी शतक, लखनऊ ने आरसीबी को दिया 210 रन का टारगेट

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

LSG vs RCB: मिशेल मार्श के तूफानी शतक के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन का स्कोर बनाया और आरसीबी के सामने 210 रन का टारगेट रखा. बेंगलुरु की टीम को 19 ओवर में टारगेट पूरा करना होगा. बारिश की वजह से मैच को 19-19 ओवर का किया गया है. लखनऊ की पारी के 9वें और 14वें ओवर में बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा था.

मिशेल मार्श ने 111 रन की पारी खेली

मिशेल मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन, ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और दो छक्के जमाए. अर्शिन कुलकर्णी ने 17 और एडेन मार्कराम ने नाबाद एक रन बनाए.

आरसीबी की ओर से केवल तीन गेंदबाजों को मिला विकेट

आरसीबी की ओर से रसिख सलाम दार, क्रुणाल पंड्या और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट चटकाए. रोमारियो शेफर्ड सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए उन्होंने एक ओवर में 16 रन लुटाए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए.

लखनऊ की टीम में तीन बदलाव

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम में तीन बदलाव किया गया है. जोश इंग्लिस, मोहसिन खान और अवेश खान प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. जबकि उनकी जगह पर अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश राठी और शाहबाज को टीम में शामिल किया गया है. जबकि आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड.

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन)

मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर.

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >