KKR vs RR: लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और ऑफ स्पिनर सुनील नारायण की फिरकी के जादू से कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL में रविवार को राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया. सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी (46 रन, 28 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के) और यशस्वी जायसवाल (39 रन, 29 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद रॉयल्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा. चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और नारायण (26 रन पर 2 विकेट) की स्टार स्पिन जोड़ी के सामने रॉयल्स ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए जिससे टीम अंतिम 10 ओवर में 60 रन ही जुटा सकी. कार्तिक त्यागी (22 रन पर 3 विकेट) ने निचले मध्य क्रम को ध्वस्त किया.
आरआर ने टॉस जीतकर किया था बल्लेबाजी का फैसला
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कोलकाला नाइट राइडर्स को पहले गेंदबाजी करनी होगी. केकेआर को अब भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है. टीम ने 6 में से एक भी मुकाबला नहीं जीता है. एक मैच रद्द होने की वजह से केकेआर को एक अंक मिले थे. केकेआर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है. दूसरी ओर आरआर ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है.
KKR की प्लेइंग XI में दो बदलाव
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं. विकेट काफी सूखा लग रहा है. कल घास काटी गई थी. पहली पारी में गेंद टर्न हो सकती है और बाद में भी वैसी ही रह सकती है. चलिए शुरुआत में ही लय तय करते हैं. हमारा ध्यान बेहतर प्रदर्शन करने पर है. पिछला मैच सीखने का एक मौका था, हमें उससे सीख लेकर आगे के मैचों में उसे लागू करना होगा. हेटमायर और बृजेश टीम में वापस आ गए हैं. उन्होंने प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह ली है.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.
रहाने को जीत का है भरोसा
टॉस के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. इस स्थिति में, हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज किसी भी दबाव से मुक्त होकर खेलें. गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है, और मैं टॉस हारने से खुश हूं. हम अतीत में नहीं जीते, हम भविष्य के बारे में कुछ नहीं कह सकते, बस उन चीजों पर ध्यान देते हैं जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं. हमारी तैयारी शानदार रही है और अभ्यास भी अच्छा रहा है. बस मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना है. टीम में कोई बदलाव नहीं है.
केकेआर की प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें…
दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को घर भेजो और वापस मत आने दो, MI को मिली खास सलाह
IPL 2026 में इस खतरनाक गेंदबाज की इंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया साइन
