IPL Points Table 2026: गुजरात की पहली जीत से पलटा समीकरण, जाने कौन किस नंबर पर

IPL Points Table 2026: आईपीएल 2026 के 14वे मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया है. आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के रन आउट होने से दिल्ली यह मैच हार गई. इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन की पहली जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई.

IPL Points Table 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 14वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया है. इस करीबी जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. इस मैच के नतीजे ने आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में भी भारी फेरबदल कर दिया है.

आखिरी गेंद पर रन आउट से तय हुआ मैच का नतीजा

मैच के अंतिम ओवर में दिल्ली को तेजी से रन बनाने थे. पूरा खेल आखिरी गेंद तक पहुंच गया था. दिल्ली कैपिटल्स को मैच अपने नाम करने के लिए 2 रन की जरूरत थी. बल्लेबाज ने गेंद को खेला और रन के लिए दौड़ पड़े. लेकिन दूसरा रन पूरा करने के प्रयास में कुलदीप यादव क्रीज तक नहीं पहुंच पाए. फील्डर ने सटीक थ्रो किया और कुलदीप रन आउट हो गए. इसी एक विकेट के गिरने से गुजरात ने 1 रन के मामूली अंतर से मैच जीत लिया.

GT को मिली सीजन की पहली जीत

इस टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम को अपने पिछले मुकाबलो में लगातार हार मिली थी. लेकिन दिल्ली के खिलाफ इस जीत के साथ गुजरात ने अपना खाता खोल लिया है. टीम ने अब तक 3 मैच खेले है जिनमे उन्हें 1 जीत और 2 हार मिली है. गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में 3 पायदान की लंबी छलांग लगाई है. मैच से पहले टीम नौवे स्थान पर थी, लेकिन अब वो सीधे छठे स्थान पर आ गई है. टीम के पास अब 2 अंक है.

IPL 2026 Points Table की स्थिति

स्थानटीममैचजीतहारटाई/नो रिजल्टअंकNRR
1राजस्थान रॉयल्स (RR)33006+2.403
2पंजाब किंग्स (PBKS)32015+0.637
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)22004+2.501
4दिल्ली कैपिटल्स (DC)32104+0.811
5सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)31202+0.275
6गुजरात टाइटंस (GT)31202-0.270
7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)21102-0.542
8मुंबई इंडियंस (MI)31202-0.715
9कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)30211-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)30300-2.517

हार के बावजूद DC चौथे स्थान पर कायम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन पॉइंट्स टेबल में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है. दिल्ली की टीम अपने पुराने स्थान यानी चौथे पायदान पर अभी भी बरकरार है. दिल्ली ने अब तक 3 मैच खेले है. इनमे से 2 मैच में उन्हें जीत मिली है और 1 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है. टीम के कुल 4 अंक है और उनका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है.

MI और KKR को पॉइंट्स टेबल में घाटा

गुजरात टाइटंस की इस जीत का सीधा असर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स पर पड़ा है. गुजरात के छठे नंबर पर आने से ये दोनों टीमे पॉइंट्स टेबल में एक-एक स्थान नीचे खिसक गई है. मुंबई इंडियंस की टीम अब पॉइंट्स टेबल में सातवे स्थान पर आ गई है. मुंबई के 3 मैचों में 2 अंक है. वहीं केकेआर की टीम खिसक कर आठवे नंबर पर पहुंच गई है. आगे के मुकाबलो में इन दोनों टीमो को अपनी स्थिति सुधारने के लिए जीत दर्ज करनी होगी.

ये भी पढ़ें-

DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

KL Rahul ने किसके लिए किया यह इशारा? जानिए इस अनोखे सेलिब्रेशन की वजह

DC vs GT: जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, बना दिए ये रिकार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >