IPL 2020, RR vs SRH : मनीष पांडे की तूफानी पारी, हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

ipl 2020, RR playing 11, ipl, SRH vs RR, rr vs srh playing 11, इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के करो या मरो के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे की विस्फोट अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. राजस्थान के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने दो विकेट खोकर 18 ओवर और एक गेंद में 156 रन बनाकर हासिल कर लिया. मनीष पांडे ने 47 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाये. उसके साथ विजय शंकर ने भी विस्फोटक पारी खेली और 6 चौके की मदद से 51 गेंदों में 52 रन बनाये.

Live Updates
11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान के प्लेऑफ की राह मुश्किल

सनराइजर्स की यह दस मैचों में चौथी जीत है और उसके रॉयल्स के समान आठ अंक हो गये हैं. रॉयल्स ने हालांकि उससे एक मैच अधिक खेला है और इसलिए प्लेऑफ की उसकी राह अधिक मुश्किल हो गयी है.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

पांडे की आकर्षक पारी, सनराइजर्स की रॉयल्स पर आसान जीत

मनीष पांडे की आकर्षक पारी और विजय शंकर के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाये रखी. सनराइजर्स के सामने 155 रन के लक्ष्य के सामने अपने दो प्रमुख बल्लेबाज शुरू में ही गंवा दिये थे लेकिन पांडे ने 47 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाये. उन्होंने और शंकर (51 गेंदों पर नाबाद 52) ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिये 140 रन जोड़कर अपनी टीम को 18.1 ओवर में दो विकेट पर 156 रन तक पहुंचाया.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

तीसरे विकेट के लिए पांडे और शंकर के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

तीसरे विकेट के लिए मनीष पांडे और विजय शंकर के बीच 140 रनों की बड़ी साझेदारी बनी. हैदराबाद उस समय संकट में फंस चूका था जब केवल 16 रन उसके दो विकेट गिर चुके थे. कप्तान डेविड वॉर्नर 4 रन और बेयरस्टो 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे. लेकिन बाद में दोनों खिलाड़ियों ने विकेट को संभाकर भी रखा और रन रेट में कम नहीं होने दिया.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

15 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन

हैदराबाद का स्कोर 15 ओवर में दो विकेट पर 118 रन है. इस समय मनीष पांडे अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उसका साथ विजय शंकर दे रहे हैं.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

मनीष पांडे की विस्फोटक पारी, 28 गेंदों में जमाया अर्धशतक

मनीष पांडे ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. पांडे की अधशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिया.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

हैदराबाद को दूसरा झटका, बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने हैदराबाद को दूसरा झटका दिया. बेयरस्टो आर्चर ने बोल्ड किया. बेयरस्टो ने 1 चौके और एक छक्के की मदद से 7 गेंदों में 10 रन बनाये.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

हैदराबाद को बड़ा झटका, पहले ही ओवर में वॉर्नर आउट

राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. कप्तान डेविड वॉर्नर 4 रन बनाकर जोफ्रा की गेंद पर आउट हुए. वॉर्नर ने एक चौका जामाया. पहले ओवर में हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 4 रन है.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

हैदराबाद की घातक गेंदबाजी

हैदराबाद की ओर से आज अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हुआ. इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हैदराबाद ने अतिरिक्त के रूप में केवल 3 रन दिये, जिसमें केवल वाइड से 3 रन दिये. गेंदबाजी में भी होल्डर ने 3 विकेट चटकाये. जबकि राशिद खान और विजय शंकर ने एक-एक विकेट लिये.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन सैमसन ने बनाया

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम का स्कोर जब 30 रन था उस समय उथप्पा 19 रन बनाकर रन आउट हो गये. फिर उसके बाद 86 के स्कोर पर राजस्थान को दो झटका लगा, सैमसन (26 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन) और बेन स्टोक्स (32 गेंदों में दो चौके की मदद से 30) आउट हुए. बटलर 9 रन, स्मिथ 19, पराग 20 रन बनाये. तेवतिया 2 रन और जोफ्रा 7 गेंदों में एक चौका व एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

हैदराबाद ने राजस्थान को 154 रन पर रोका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा है. जेसन होल्डर की घातक गेंबदाजी के दम पर हैदराबाद ने राजस्थान को 154 रन पर ही रोक दिया, जबकि उसके 6 बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाब रहे. होल्डर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिये.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

होल्डर की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में स्मिथ-पराग आउट

जेसन होल्डर ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में स्मिथ और पराग को पचेलियन भेज दिया. स्मिथ दो चौके की मदद से 15 गेंदों में 19 रन बनाये, जबकि पराग एक छक्के और दो चौके की मदद से 12 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. होल्डर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाये.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान को चौथा झटका, बटलर 9 रन पर आउट

राजस्थान को 16वें ओवर में चौथा झटका लगा है. विजय शंकर ने बटलर को नदीम के हाथों कैच आउट कराया. बटलर ने 12 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाये.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान को तीसरा झटका, स्टोक्स 30 रन पर आउट

राजस्थान को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा है. राशिद खान ने स्टोक्स को बोल्ड किया. स्टोक्स ने 2 चौके की मदद से 32 गेंदों में 30 रन बनाया.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान को दूसरा झटका, सैमसन 36 रन पर आउट

राजस्थान को 12वें ओवर में दूसरा झटका लगा है. होल्डर ने सैमसन को बोल्ड किया. सैमसन ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 गेंदों में 36 रन बनाया.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान को पहला झटका, उथप्पा 19 रन पर आउट

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 2 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रन आउट हुए. उथप्पा को होल्डर ने आउट किया. उथप्पा के आउट होने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आये हैं. 4 ओवर में राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान की धीमी शुरुआत, उथप्पा-स्टोक्स की जोड़ी मैदान पर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत धीमी हुई है. दो ओवर में टीम का स्कोर केवल 9 रन है. क्रीज पर उथप्पा और स्टोक्स की जोड़ी जमी हुई है. हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की. पहले ओवर में शर्मा ने केवल 3 रन दिये.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

55 रन बनाते ही संजू सैमसन आईपीएल में हासिल करे लेंगे खास उपलब्धि

हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अगर 55 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो फिर वो आईपीएल में खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. 55 रन बनाते ही सैमसन का आईपीएल में 2500 रन पूरे हो जाएंगे.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

रॉयल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं, हैदराबाद को में दो बदलाव

राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि सनराइजर्स ने चोटिल केन विलियमसन की जगह जैसन होल्डर और बासिल थंपी की जगह शाहबाज नदीम को अंतिम एकादश में शामिल किया है.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), प्रियम गर्ग, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

हैदराबाद ने टॉस जीता, राजस्थान की पहले बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है और कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी. दोनों के लिए यह मुकाबला महत्पूर्ण है प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

दुबई में राजस्थान का रिकॉर्ड बेहद खराब, ऐसा रहा है हैदराबाद का प्रदर्शन

दुबई में आज दोनों के बीच भिड़ंत होगी. लेकिन राजस्थान के लिए यह मैदान अच्छा नहीं रहा है. दुबई में राजस्थान की टीम 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे केवल मैच में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर हैदराबाद की टीम यहां 7 मैच खेली है, जिसमें उसे 4 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

आईपीएल में 12 बार हो चुकी है हैदराबाद और राजस्थान के बीच भिड़ंत

आईपीएल में हैदराबाद और राजस्थान के बीच अब तक 12 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें दोनों टीमें 6-6 बार जीत दर्ज की हैं. इस तरह आईपीएल में दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

सुपर ओवर में केकेआर से मिली हार के बाद हैदराबाद दबाव में

सनराइजर्स की टीम रविवार को नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में करारी हार मिली थी. डेविड वार्नर की टीम इस हार से निश्चित तौर पर दुखी होगी लेकिन टीम को इससे जल्द से जल्द उबरना होगा और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

राजस्थान के कप्तान स्मिथ और बटलर शानदार फॉर्म में

सुपरकिंग्स के खिलाफ जोस बटलर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया जिससे स्मिथ बिना किसी दबाव के खेल सके लेकिन रॉयल्स को साझेदारियों की जरूरत होगी. आलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि रोबिन उथप्पा टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

स्टीव स्मिथ को गेंदबाजों से एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

राजस्थान रॉयल्स ने दो बड़ी हार के बाद वापसी की है. जोफ्रा आर्चर रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं जबकि श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया की स्पिन जोड़ी ने सुपरकिंग्स के खिलाफ बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

सनराइजर्स की टीम को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान से मैच जीतना ही होगा

सनराइजर्स की टीम को प्ले ऑफ की उम्मीद जीवंत रखने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे जबकि रॉयल्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टीम उम्मीद कर रही होगी कि सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस मैच में भी उसके विदेशी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे. आईपीएल अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं होगी और दोनों ही टीमों को पता है कि वे ढिलाई बरतने की स्थिति में नहीं हैं.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

देखें दोनों टीमें प्वाइंट टेबल में कहां हैं

सनराइजर्स आठ टीमों की अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और टीम के नौ मैचों में सिर्फ छह अंक हैं। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद रॉयल्स की टीम उनसे एक स्थान आगे है और उसके आठ अंक हैं.

11:13 PM. 22 Oct 20 11:13 PM. 22 Oct

युवा खिलाड़ियों ने सनराइजर्स को किया निराश

सनराइजर्स के प्रियम गर्ग और अब्दुल समद हों या रॉयल्स के कार्तिक त्यागी और रियान पराग, दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों पर सीनियर खिलाड़ियों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण अतिरिक्त दबाव है.

6:16 PM. 22 Oct 20 6:16 PM. 22 Oct

अब से कुछ देर बाद आमने-सामने होंगे रॉयल्स और सनराइजर्स

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग के करो या मरो के मुकाबले में अब से कुछ देर पर आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के लिए आज का मैच खास है. इस मुश्किल समय में दोनों टीमों के अनुभवहीन युवा खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे.

मुख्य बातें

ipl 2020, RR playing 11, ipl, SRH vs RR, rr vs srh playing 11, इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के करो या मरो के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे की विस्फोट अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. राजस्थान के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने दो विकेट खोकर 18 ओवर और एक गेंद में 156 रन बनाकर हासिल कर लिया. मनीष पांडे ने 47 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाये. उसके साथ विजय शंकर ने भी विस्फोटक पारी खेली और 6 चौके की मदद से 51 गेंदों में 52 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >