CSK vs PBKS, IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की हैट्रिक हार, पंजाब किंग्स ने 54 रन से हराया
Copied link
CSK vs PBKS, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 54 रन से हराया. चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाया, फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 18 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट कर मुकाबला 54 रन से जीत लिया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब की ओर से अभिनव अरोड़ा ने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की
पंजाब की ओर से अभिनव अरोड़ा को डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया और 4 ओवर की गेंदबाजी में 21 रन देकर दो विकेट चटकाये. पंजाब की ओर से राहुल चाहर ने 3 विकेट लिये. जबकि रबाड़ा, अर्शदीप और ओडियन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिये.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई की ओर से शिवम दूबे ने बनाये सबसे अधिक रन
चेन्नई की ओर से शिवम दूबे ने सबसे अधिक रन बनाये. उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाये. उसके बाद धोनी ने 28 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये. उथप्पा और रायुडू ने 13-13 रन बनाये. बाकी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया और दहाई के अंक भी नहीं पहुंच पाये.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब की जीत के हीरो रहे लियाम लिविंगस्टोन
पंजाब की जीत के हीरो रहे लियाम लिविंगस्टोन. लिविंगस्टोन ऑल राउंडर प्रदर्शन दिखाया. बल्ले से उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौके और उतने ही छक्कों की मदद से 60 रन बनाये. फिर गेंदबाजी में 3 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये. इसके अलावा उन्होंने शिवत दूबे का शानदार कैच भी लपका.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई सुपर किंग्स की हैट्रिक हार, पंजाब किंग्स ने 54 रन से हराया
आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज कर लिया. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाया, फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 18 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट कर मुकाबला 54 रन से जीत लिया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को 8वां झटका, ड्वेन प्रिटोरियस 8 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा. ड्वेन प्रिटोरियस 4 गेंद में एक छक्के की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए. प्रिटोरियस को राहुल चाहर ने अपना शिकार बनाया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को 7वां झटका, ब्रावो खाता खोले बिना आउट
चेन्नई को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने लगातार दो विकेट चटकाया. पहले शिवम दूबे को आउट किया, फिर ब्रावो को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. 15 ओवर में चेन्नई का स्कोर 7 विकेट पर 98 रन है.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को 6ठा झटका, शिवम दूबे अर्धशतक जमाकर आउट
चेन्नई को 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 6ठा झटका लगा. शिवम दूबे अर्धशतक जमाकर आउट हुए. शिवम ने 30 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाये.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
शिवम दूबे ने दो छक्कों की मदद से पूरा किया अर्धशतक
शिवम दूबे ने रबाड़ा के ओवर में लगातार दो छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को 5वां झटका, रायुडू 13 रन बनाकर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. ओडियन स्मिथ ने रायुडू को 13 के स्कोर पर आउट किया. रायुडू ने 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके जमाये.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को चौथा झटका, रविंद्र जडेजा शून्य पर आउट
चेन्नई को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. कप्तान रविंद्र जडेजा शून्य पर आउट हुए. जडेजा को अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को तीसरा झटका, मोईन अली शून्य पर आउट
चेन्नई को पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोईन अली आउट होकर पवेलियन लौट गये. मोईन अपना खाता भी नहीं खोल पाये. मोईन को वैभव अरोड़ा ने अपना दूसरा शिकार बनाया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को दूसरा झटका, उथप्पा 13 रन बनाकर आउट
चेन्नई को तीसरी ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज उथप्पा 10 गेंदों में 2 चौके की मदद से केवल 13 रन बनाकर वैभव अरोड़ा ने अपना पहला शिकार बनाया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई की खराब शुरुआत, गायकवाड़ ने फिर किया निराश
चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे रुतुराज गायकवाड़ केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये. गायकवाड़ को रबाड़ा ने अपना शिकार बनाया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
लिविंगस्टोन की तूफानी पारी, पंजाब ने चेन्नई को दिया 181 का लक्ष्य
लिविंगस्टोन की तूफानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाया. लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में 5 चौके और उतने की छक्कों की मदद से 60 रन बनाये. शिखर धवन ने 33, जितेश शर्मा ने 26 रन बनाये. रबाड़ा 12 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि राहुल चाहर ने भी 12 रन बनाये. चेन्नई की ओर से जोर्डन और प्रिटोरियस ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि मुकेश, जडेजा और ब्रावो ने एक-एक विकेट लिये.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब को 6ठा झटका, शाहरुख खान 6 रन बनाकर आउट
पंजाब को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. शाहरुख खान 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. शाहरुख को जॉर्डन ने प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब को 5वां झटका, जितेश शर्मा 26 रन बनाकर आउट
पंजाब को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. युवा बल्लेबाज जितेश शर्मा 17 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. जितेश को ड्वेन प्रिटोरियस ने अपना शिकार बनाया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब को चौथा झटका, लिविंगस्टोन 60 रन बनाकर आउट
रविंद्र जडेजा ने पंजाब किंग्स को चौथा झटका दिया. लिविं���स्टोन 32 गेंदों में 5 चौके और उतने की छक्कों की मदद से 60 रन बनाया और रविंद्र जडेजा को शिकार हुए. जडेजा ने उन्हें रायुडू के हाथों कैच कराया. इससे पहले जडेजा की गेंद पर ही रायुडू ने लिविंगस्टोन को जीवनदान दिया था.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब को तीसरा झटका, धवन 33 रन बनाकर आउट
पंजाब किंग्स को 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 24 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर ब्रावो के शिकार हुए.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
लिविंगस्टोन की तूफानी पारी, 27 बॉल में जमाया अर्धशतक
लिविंगस्टोन ने तूफानी पारी खेलते हुए 27 बॉल पर अर्धशतक जमाया. जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जमाये. धवन और लिविंगस्टोन के बीच 94 रनों की साझेदारी बन चुकी है.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
9 ओवर में पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 96 रन
9 ओवर की समाप्ति पर पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 96 रन है. इस समय लिविंगस्टोन 48 और धवन 28 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
लिविंगस्टोन को रायुडू ने दिया जीवनदान
रविंद्र जडेजा की गेंद पर लिविंगस्टोन को जीवनदान मिला. लिविंगस्टोन ने स्टेपऑउट कर गेंद को खेला, लेकिन गेंद सीधे रायुडू के हाथ पर गयी, लेकिन रायुडू उसे नहीं लपक पाये.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पावर प्ले में पंजाब का दिखा पावर, दो विकेट खोकर बनाया 72 रन
दो विकेट जल्द गिरने के बाद भी पंजाब ने अपनी पारी को संभाल लिया है. पावर प्ले में पंजाब ने दो विकेट खोकर 72 रन बनाया. लिविंगस्टोन इस समय तूफानी पारी खेल रहे हैं.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
लिविंगस्टोन की विस्फोटक बल्लेबाजी, पंजाब 50 के पार
दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे लिविंगस्टोन इस समय विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं. अबतक 15 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे हैं.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब को दूसरा झटका, भानुका राजपक्षे 9 रन बनाकर आउट
पंजाब को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. भानुका राजपक्षे 9 रन बनाकर आउट हुए. राजपक्षे को एमएस धोनी ने रन आउट किया. भानुका जोर्डन की गेंद पर शॉट लगाया और रन लेने के लिए भागे, लेकिन जोर्डन ने शानदार फिल्डिंग की और गेंद को उठाकर विकेट कीपर एमएस धोनी की ओर फेंका, जोर्डन वापस अपनी क्रीज की ओर भागे, पर धोनी ने बेहतरीन तरीके से रन आउट किया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब किंग्स को पहले ओवर में ही झटका, कप्तान मयंक अग्रवाल आउट
पंजाब किंग्स को पहले ओवर में ही झटका लगा. कप्तान मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर आउट हो गये.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब किंग्स में दो बदलाव
पंजाब किंग्स में दो बदलाव किया गया है. हरप्रीत बरार की जगह वैभव अरोड़ा को टीम में शामिल किया गया है. जबकि जितेश शर्मा को राज बावा की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गयी है.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई की टीम में एक बदलाव
चेन्नई की टीम में एक बदलाव किया गया है. तुषार देशपांडे की जगह क्रिस जॉर्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
चेन्नई ने पहली बार जीता टॉस, पंजाब किंग्स की पहले बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में पहली बार टॉस जीता है. टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
ब्रेबोर्न स्टेडियम में टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला, ऐसी खेलेगी पिच
ब्रेबोर्न स्टेडियम में अबतक दो मुकाबले हो चुके हैं और आज तीसरा मैच खेला जाना है. अबतक खेले गये मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की ही जीत हुई है. यहां दोनों मुकाबले हाई स्कोरिंग वाले हुए. पहले मुकाबले में मुंबई ने 177 रन का टारगेट दिया था, जिसे दिल्ली ने केवल 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन लखनऊ ने 211 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
एक जीत और एक हार के बाद पंजाब की टीम 7वें नंबर पर
पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी. लेकिन उसके बाद दूसरे मुकाबले में केकेआर के हाथों 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. पंजाब के अभी दो प्वाइंट हैं.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
लगातार दो हार के बाद चेन्नई प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर
चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो हार के बाद प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गयी है. चेन्नई को पहले मुकाबले में केकेआर ने 6 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने भी 6 विकेट से हराया.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
पंजाब में बिग हिटर की भरमार
पंजाब किंग्स की टीम में कुछ ‘बिग हिटर’ मौजूद हैं लेकिन वे केकेआर के खिलाफ चूक गये. छह विकेट की हार के बाद टीम विजयी लय में वापसी करने के लिये बेताब होगी और उम्मीद करेगी कि उसके बल्लेबाज इसमें योगदान दें. मयंक अग्रवाल, शिखर धवन और भानुका राजपक्षे शीर्ष क्रम में मौजूद हैं तो पंजाब प्रतिद्वंद्वी टीम के आक्रमण पर आसानी से दबदबा बना सकता है. ओडियन स्मिथ और शाहरूख खान भी गेंद बाहर पहुंचाने में मशहूर हैं और उन्हें अधिक निरंतरता से ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाने की जरूरत होगी.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई को दीपक चाहर की खल रही कमी
सीएसके गेंदबाजी आक्रमण को भी तेज गेंदबाज दीपक चाहर और एडम मिल्ने तथा अंतिम ओवर के विशेषज्ञ क्रिस जोर्डन की कमी महसूस हो रही है. उन्हें लखनऊ की टीम के खिलाफ आल राउंडर शिवम दूबे को 19वां ओवर गेंदबाजी कराने के लिये बाध्य होना पड़ा जिसमें 25 रन बने और मैच उनके हाथों से निकल गया सीएसके गेंदबाजों को प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों पर लगाम कसने के लिये कसी गेंदबाजी करनी होगी. तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी एलएसजी के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए जूझते दिखे लेकिन पंजाब के मजबूत लाइन-अप के खिलाफ उन्हें बेहतर खेल दिखाना होगा.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबले में टॉस की बड़ी भूमिका
टॉस मैच के नतीजों में अहम भूमिका निभा रहा है तो दूसरी पारी में ओस के कारण टीमें लक्ष्य का पीछा करने का विकल्प चुन रही हैं और सीएसके उम्मीद करेगी कि वे गीली गेंद से गेंदबाजी करने के लिये बेहतर ढंग से तैयार रहें. जडेजा ने एलएसजी से मिली हार के बाद कहा, ओस इस चरण में अहम हिस्सा होगी. अगर आप टॉस जीतते हो तो आप पहले गेंदबाजी करना पसंद करोगे. काफी ओस थी, गेंद हाथों में भी नहीं आ रही थी, गीली गेंद से अभ्यास करना होगा.
4:52 AM. 4 Apr 224:52 AM. 4 Apr
सीएसके का अभियान निराशाजनक
सीएसके का अभियान निराशाजनक तीरके से शुरू हुआ. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हारने के बाद उन्हें नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से पराजय झेलनी पड़ी. शुरुआती मैच में जहां बल्लेबाजी इकाई विफल रही तो दूसरे मैच में ओस ने गेंदबाजों के लिये मुश्किलें खड़ी कर दीं जिससे वे 200 से ज्यादा रन का बचाव करने में असफल रहे.
12:05 AM. 4 Apr 2212:05 AM. 4 Apr
अब से कुछ देर के बाद पंजाब और चेन्नई के बीच मुकाबला
आईपीएल 2022 में आज कुछ देर बाद पंजाब और चेन्नई के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में भिड़ंत होगी. दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें पंजाब ने अपना पहला मैच जीता था, वहीं चेन्नई को पहली जीत की तलाश है.
मुख्य बातें
CSK vs PBKS, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 54 रन से हराया. चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाया, फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 18 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट कर मुकाबला 54 रन से जीत लिया.