Ind Vs SL Women’s T20 Highlights: भारत ने 8 विकेट से जीता मैच, 7वीं बार बनीं चैंपियन

Women’s Asia Cup Final India Vs Sri Lanka: महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है. भारत ने आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की. बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाया. जबाव में भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में रेणुका सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाये तो गायकवाड़ और राणा ने भी 2-2 विकेट झटके.

Live Updates
8:56 PM. 15 Oct 22 3:26 PM. 15 Oct

भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 66 रनों का लक्ष्या दिया. जबाव में भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 71 रन बनाये. इसी के साथ भारत ने 7वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी हासिल कर ली है. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 51 रनों की शानदार पारी खेली.

8:56 PM. 15 Oct 22 3:26 PM. 15 Oct

भारत का अर्धशतक पूरा

भारतीय महिला टीम ने 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6.2 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्मृति मंधाना क्रीज पर.

8:56 PM. 15 Oct 22 3:26 PM. 15 Oct

भारत को लगा दूसरा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स आउट

भारतीय पारी के 5वें ओवर में टीम को दूसरा झटका लगा. बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 2 रन बनाकर कविशा दिलहरी की गेंद परा बोल्ड हुई. कप्तान हरमनप्रीत कौर आई क्रीज पर.

8:56 PM. 15 Oct 22 3:26 PM. 15 Oct

भारत को लगा पहला झटका, शैफाली वर्मा आउट

तेजी से लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को पहला झटका लग गया है. पारी के चौथे ओवर में शैफाली वर्मा 8 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आई.

8:56 PM. 15 Oct 22 3:26 PM. 15 Oct

भारत की शानदार शुरुआत

शैफाली वर्मा औ स्मृति मंधाना ने भारत को शानदार शुरुआत दी है. दोनों ने मिल कर तीन ओवर में 25 रन बनाये.

8:56 PM. 15 Oct 22 3:26 PM. 15 Oct

भारत की बल्लेबाजी शुरू, स्मृति और शैफाली क्रीज पर

66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा आई क्रीज पर. श्रीलंका के लिए रणसिंघे करेंगी आक्रमण की शुरुआत.

मुख्य बातें

Women’s Asia Cup Final India Vs Sri Lanka: महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है. भारत ने आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की. बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाया. जबाव में भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में रेणुका सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाये तो गायकवाड़ और राणा ने भी 2-2 विकेट झटके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >