IND vs NZ 5th T20I: अर्शदीप का 'पंजा', ईशान का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

IND vs NZ 5th T20I: भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया. भारत के 272 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत ने आखिरी मुकाबले को जीत के साथ ही 4-1 से सीरीज पर कब्जा भी कर लिया.

IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन के 103 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 63 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 271 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की पारी खेली. एलन ने 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के जमाए. हालांकि उनकी ये पारी काम नहीं आई. एलन के अलावे रचिन रविंद्र 30 और डैरिल मिशेल ने रन की पारी खेली. इश सोढ़ी ने 15 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 33 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 220 के औसत से रन बनाए.

अर्शदीप सिंह का पंच

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए. जबकि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिए.

ईशान किशन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में जमाया पहला शतक

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ईशान किशन के टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले शतक की मदद से 271 रन का स्कोर बनाया. हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 31 के स्कोर पर संजू सैमसन केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद 48 के स्कोर पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाया. उसके बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने टीम के स्कोर को 185 रन पर पहुंचाया. दोनों के बीच 137 रन की साझेदारी बनी. सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. भारत को चौथा झटका 233 रन पर लगा. ईशान किशन 103 रन बनाकर आउट हुए. ईशान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना पहला शतक लगाया. हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा. पांड्या ने 17 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम ने आज प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती शामिल किया. जबकि हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >