IND vs ENG 3rd Test Highlights: भारत और इंग्लैंड की पहली पारी बराबर स्कोर पर खत्म

IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live Score Updates: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 387 रन पर समाप्त हो गई. इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी पहली पारी में 387 ही रन बनाये थे. शुरुआती पारी के बाद दोनों टीमों का स्कोर एक समान है. भारत के लिए लोकेश राहुल ने 100 जबकि ऋषभ पंत ने 74 और रविंद्र जडेजा ने 72 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 84 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली.

IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. यह एक ऐसी सीरीज हैं, जहां दोनों में से कोई टीम कम नहीं दिख रही है. लॉर्ड्स में पहली पारी के अंत में दोनों टीमों का स्कोर एकदम बराबर रहा, क्योंकि भारत ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए, जितना इंग्लैंड का स्कोर था. टेस्ट इतिहास में ऐसा सिर्फ नौवीं बार हुआ है और यह शतकवीर केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के अर्धशतक के दम पर संभव हो पाया है. तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई, हालांकि केवल एक ओवर गेंदबाजी की जा सकी. पहला ओवर लेकर जसप्रीत बुमराह आए और मेजबान टीम को केवल दो ही रन बनाने दिए. सभी की निगाहें अब चौथे दिन पर टिकी है, जहां भारत इंग्लैंड के सभी 10 विकेट गिराने की फिराक में होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है, जो दोनों में से कोई भी टीम नहीं चाहेगी. अब तक खेले जा चुके दो टेस्ट का फैसला आखिरी दिन ही हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant narayan shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >