IND VS ENG 1st Test Match LIVE Score: इंग्लैंड ने जीत से किया आगाज, 22 साल बाद चेन्नई में हारी टीम इंडिया

IND vs ENG 1st Test Live Cricket Score, India vs England Match Streaming Online Today, Watch भारत बनाम इंग्लैंड Match on Sony Liv & Sony Ten 3: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी हुई है. आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 178 रन पर ढेर कर दिया. भारत को 420 रनों का टारगेट मिला है. भारत ने पहली पारी में 337 रन बनाये. जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाया था. मैच की पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:10 PM. 9 Feb 21 1:40 PM. 9 Feb

पहले टेस्ट में 227 रन से हारा भारत, इंग्लैंड ने जीत से किया आगाज

चार मैचों के टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत 227 रनों से हार गया. 420 रन के लक्ष्य का सामने करने उतरी टीम इंडिया लंच के बाद ढेर हो गयी. भारत की ओर से शुभमन गिल ने 50 और विराट कोहली ने 72 रनों की पारी खेली.

7:10 PM. 9 Feb 21 1:40 PM. 9 Feb

टीम इंडिया को लगा नौवां झटका, कप्तान कोहली भी आउट

टीम इंडिया के नौ बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. कप्तान विराट कोहली भी आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. इंग्लैंड अब जीत से केवल एक विकेट दूर है.

7:10 PM. 9 Feb 21 1:40 PM. 9 Feb

हार की कगार पर टीम इंडिया, अश्विन के रूप में सातवां झटका

भारतीय टीम लगभग हार की कगार पर है. एक छोर से कप्तान कोहली ने मोर्चा जरूर संभाला है लेकिन दूसरी छोर से विकेटों का गिरना लगातार जारी है. आर अश्विन के रूप में भारत को सातवां झटका लगा है.

7:10 PM. 9 Feb 21 1:40 PM. 9 Feb

कप्तान विराट कोहली का अर्धशतक

कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 74 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया है.

7:10 PM. 9 Feb 21 1:40 PM. 9 Feb

मैच बचाने में जुटी टीम इंडिया

6 विकेट गिरने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच बचाने में जुट गये हैं. उनका साथ देने रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 272 रनों की जरूरत है.

7:10 PM. 9 Feb 21 1:40 PM. 9 Feb

हार की कगार पर टीम इंडिया, 6 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

भारत को छठा झटका लगा है. पिछली पारी में 85 रन की शानदार पारी खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर बिना खाता खोले आउट हो गये.

मुख्य बातें

IND vs ENG 1st Test Live Cricket Score, India vs England Match Streaming Online Today, Watch भारत बनाम इंग्लैंड Match on Sony Liv & Sony Ten 3: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी हुई है. आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 178 रन पर ढेर कर दिया. भारत को 420 रनों का टारगेट मिला है. भारत ने पहली पारी में 337 रन बनाये. जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाया था. मैच की पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >