इंजमाम को मिली टीम चुनने की पूरी छूट

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को उनकी मंजूरी लिये बिना ही सीधे राष्ट्रीय टीम की घोषणा करने का अधिकार दे दिया है. बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि हाल के दिनों में शहरयार खान इससे बचते रहे कि चुनी गयी टीम पहले उन्हें दिखाकर उनकी […]

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को उनकी मंजूरी लिये बिना ही सीधे राष्ट्रीय टीम की घोषणा करने का अधिकार दे दिया है. बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि हाल के दिनों में शहरयार खान इससे बचते रहे कि चुनी गयी टीम पहले उन्हें दिखाकर उनकी मंजूरी ली जाए.

उन्होंने कहा, ‘‘हाल के दिनों में शहरयार ने इंजमाम को टीम का चयन करने ओर उसके बाद उनकी मंजूरी लिये बिना घोषणा करने की छूट दी थी. ‘ पाकिस्तान क्रिकेट के नियमों के अनुसार मुख्य चयनकर्ता को किसी भी घोषणा से पहले बोर्ड अध्यक्ष की मंजूरी लेनी होती है और पीसीबी प्रमुख टीम में बदलाव का सुझाव दे सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >