पाकिस्तान ने भारत के साथ क्रिकेट संबंधों पर बातचीत से रोक लगायी

कराची : पाकिस्तान सरकार ने अपने क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से लंबे समय से लंबित चल रहे द्विपक्षीय सीरीज के मुद्दे पर किसी भी तरह की बातचीत करने की शुरुआत करने से रोक दिया है जो दोनों देशों के बीच अस्थिर राजनीतिक संबंधों के कारण बार बार विफल रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष […]

कराची : पाकिस्तान सरकार ने अपने क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से लंबे समय से लंबित चल रहे द्विपक्षीय सीरीज के मुद्दे पर किसी भी तरह की बातचीत करने की शुरुआत करने से रोक दिया है जो दोनों देशों के बीच अस्थिर राजनीतिक संबंधों के कारण बार बार विफल रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि जब तक सरकार नये निर्देश नहीं देती, तब तक पीसीबी निकट भविष्य में द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की शुरुआत करने के लिये भारतीय बोर्ड से किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा.

खान ने कहा, ‘‘सरकार ने हमें स्पष्ट कर दिया है कि हमें अपने भारतीय समकक्ष से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करनी है और अगले आदेश तक न ही भारत-पाक क्रिकेट संबंधों पर किसी तरह की बयानबाजी करनी है. ‘ खान ने कहा कि यही कारण है कि हालिया आईसीसी बैठक में पीसीबी ने बीसीसीआई अधिकारियों से किसी भी तरह की चर्चा नहीं की.

उन्होंने हालांकि कहा कि अनुराग ठाकुर का बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनना भारत-पाक के बीच भविष्य की बातचीत के लिये एक सकारात्मक चीज है. खान ने कहा, ‘‘ठाकुर बीसीसीआई और सरकार दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिये जब समय आयेगा तो एक व्यक्ति से बात करना आसान होगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >