न बांगड ने और न ही प्रीति जिंटा ने अपशब्द कहे जाने की बात कही : राजीव शुक्ला

कानपुर : किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा और कोच संजय बांगड के बीच कथित रुप से हुई कहासुनी और अपशब्द कहे जाने के विवाद पर आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने आज कहा कि उन्हें इस बारे में दोनो तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही इस खबर के बारे में […]

कानपुर : किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा और कोच संजय बांगड के बीच कथित रुप से हुई कहासुनी और अपशब्द कहे जाने के विवाद पर आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने आज कहा कि उन्हें इस बारे में दोनो तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही इस खबर के बारे में उन्हें कोई जानकारी है.

गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरे आ रही थी कि किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने टीम के मैच हारने के बाद कोच संजय बांगड को कथित रुप से अपशब्द कहे थे.
ग्रीन पार्क में आईपीएल मैचों की तैयारी का जायजा लेने आये राजीव शुक्ला से आज जब पत्रकारों ने इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने कहा कि न तो संजय बांगड ने अपशब्द कहे जाने बाबत उनसे कोई शिकायत की है और न ही प्रीति जिंटा की तरफ से बांगड को लेकर कोई शिकायत मिली है. उन्हें तो इस मामले के बारे में कोई जानकारी ही नही है तो वह इस पर अपना क्या बयान दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >