पिता बनने वाले हैं क्रिकेटर सुरेश रैना, आईपीएल छोड़कर नीदरलैंड गये

नयी दिल्ली : गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिये प्रत्येक मैच खेला है, लेकिन अब वह एक मैच से ब्रेक लेने के लिये तैयार है क्योंकि पहले बच्चे के जन्म के लिये वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ होना चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार रैना […]

नयी दिल्ली : गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिये प्रत्येक मैच खेला है, लेकिन अब वह एक मैच से ब्रेक लेने के लिये तैयार है क्योंकि पहले बच्चे के जन्म के लिये वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ होना चाहते हैं.

सूत्रों के अनुसार रैना के एम्सटरडम जाने की उम्मीद है जहां उनकी पत्नी मौजूद हैं और बच्चे के जन्म की तारीख अगले कुछ दिनों की है. रैना ने आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी20 में लगातार 143 मैच खेले हैं, जिसमें से चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये 132 और गुजरात लायंस के लिये 11 मैच खेले हैं.

गुजरात लायंस के अंतिम तीन मैचों के कार्यक्रम में काफी अंतर है जिसका मतलब है कि रैना के एक मैच 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ ही बाहर होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि रैना कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लायंस के दूसरे घरेलू स्थल कानपुर में 19 मई को होने वाले मैच के लिये वापस आ जायेंगे और अंतिम लीग मैच 21 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >