किंग्‍स इलेवन पंजाब में चोटिल मार्श की जगह लेंगे अमला

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण के लिए तैयार हैं जहां वह किंग्स इलेवन पंजाब में आईपीएल के नौवें सत्र के बाकी बचे मैचों में चोटिल शान मार्श की जगह लेंगे. मार्श चोट के कारण आईपीएल के बीच से बाहर हो गए थे. अमला ने […]

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण के लिए तैयार हैं जहां वह किंग्स इलेवन पंजाब में आईपीएल के नौवें सत्र के बाकी बचे मैचों में चोटिल शान मार्श की जगह लेंगे. मार्श चोट के कारण आईपीएल के बीच से बाहर हो गए थे.

अमला ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह आईपीएल लीग तालिका में निचले पायदान पर चल रही इस टीम से जुड़ने को तैयार हैं. अमला ने कहा, ‘‘आईपीएल के बाकी हिस्से के लिए किंग्स इलेवन से जुडने को लेकर रोमांचित हूं. इसके लेकर बेताब हूं. समर्थन के लिए धन्यवाद.’
मार्श के पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहने के बाद टीम ने अमला के साथ करार किया है. मार्श चोट के कारण आईपीएल के बीच से स्वदेश लौटने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. उनके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ, तेज गेंदबाज जान हास्टिंग्स और मार्श के भाई मिशेल मार्श चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >