टी-20 विश्वकप के लिए धौनी का नया लुक सामने आया!

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. विश्वकप से ठीक पहले महेंद्र सिंह धौनी का नया लुक मीडिया में सामने आया है. इस तसवीर में धौनी लंबे बाल में दिख रहे हैं. उन्होंने स्टाइलिश काला चश्मा लगाया है, क्लीन शेव में हैं […]

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. विश्वकप से ठीक पहले महेंद्र सिंह धौनी का नया लुक मीडिया में सामने आया है. इस तसवीर में धौनी लंबे बाल में दिख रहे हैं. उन्होंने स्टाइलिश काला चश्मा लगाया है, क्लीन शेव में हैं और बालों का स्टाइल अनोखा है. चौंक गये ना! दरअसल यह धौनी का परमानेंट लुक नहीं है. वे टी-20 विश्वकप की तैयारी को लेकर बनाये जाने वाले तैयारी वीडियो की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान उनका यह लुक कैमरे में कैद हुआ है.

टी-20 विश्वकप की तैयारी करने की बात करते एक विज्ञापन में धौनी अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ नजर आते हैं. जिसमें वे अपने लुक को लेकर अपनी हेयर स्टाइलिस्ट से चर्चा करते नजर आ रहे हैं. यह विज्ञापन अभी भी टीवी पर आ रहा है.कैरियर के शुरुआती दिनों में वे अपने लंबे बालों के कारण चर्चा में आये थे, फिर 2011 का विश्वकप जीतने के बाद उन्होंने अपने बाल साफ करा लिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >