IND vs SA : चौथे दिन का भी खेल बारिश की भेंट

बेंगलुरु : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल भी आज बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. इससे पहले लगातार बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन के खेल को भी बिना एक भी गेंद […]

बेंगलुरु : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल भी आज बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. इससे पहले लगातार बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन के खेल को भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पडा़ था.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अब तक सिर्फ पहले दिन 81 ओवर का खेल हो पाया है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 214 रन पर ढेर करने के बाद बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं. भारतीय पारी को शिखर धवन (45) और मुरली विजय (28) आगे बढाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >