कड़ी तैयारियों से फायदा मिला : कर्णवीर

चंडीगढ : किंग्स इलेवन पंजाब के लेग स्पिनर कर्णवीर सिंह ने कहा कि कडी परिस्थितियों के लिये की गयी तैयारियों से उनकी टीम मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पिछले आईपीएल मैच में हरभजन सिंह के आक्रामक तेवरों के बावजूद जीत दर्ज करने में सफल रही. कर्णवीर ने कहा, हां यह सच है कि यदि मुंबई इंडियन्स […]

चंडीगढ : किंग्स इलेवन पंजाब के लेग स्पिनर कर्णवीर सिंह ने कहा कि कडी परिस्थितियों के लिये की गयी तैयारियों से उनकी टीम मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पिछले आईपीएल मैच में हरभजन सिंह के आक्रामक तेवरों के बावजूद जीत दर्ज करने में सफल रही.

कर्णवीर ने कहा, हां यह सच है कि यदि मुंबई इंडियन्स के पास एक और ओवर होता तो परिणाम उनके पक्ष में जा सकता था. यह इस तरह का प्रारुप है कि प्रत्येक साल चार या पांच मैच ऐसे होते हैं जबकि मैच पर आपकी पकड होती है लेकिन आप उसे गंवा देते हो.

हरभजन की रविवार को वानखेडे में खेली गयी 24 गेंद पर 64 रन की पारी के बारे में कर्णवीर ने कहा कि उनकी टीम ने ऐसी परिस्थितियों के लिये तैयार है. उन्होंने कहा, अभ्यास और टीम बैठकों के दौरान हम इस तरह की परिस्थितियों और उनसे कैसे निबटना है, पर बात करते हैं. दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में कर्णवीर ने कहा, हम किसी टीम को हल्के से नहीं ले सकते. दिल्ली की टीम अच्छी है. वह दो करीबी मैच हारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >