डिविलियर्स की धमाकेदार पारी, टूटते-टूटते रह गया भारत का यह रिकार्ड

ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी ग्राउंड में आज दक्षिण अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ रिकार्ड 257 रनों की बड़ी जीत से साबित कर दिया है कि उसके पास विश्व कप जीतने की पूरी ऊर्जा अब भी बाकी है. साबित कर दिया कि उनके बल्‍लेबाज और गेंदबाज उलटफेर करने में माहीर हैं. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए […]

ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी ग्राउंड में आज दक्षिण अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ रिकार्ड 257 रनों की बड़ी जीत से साबित कर दिया है कि उसके पास विश्व कप जीतने की पूरी ऊर्जा अब भी बाकी है. साबित कर दिया कि उनके बल्‍लेबाज और गेंदबाज उलटफेर करने में माहीर हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में शानदार 408 रन का विशाल स्‍कोर वेस्‍टइं‍डीज के सामने खड़ा कर दिया. यह स्‍कोर विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा स्‍कोर है. विश्व कप में सर्वाधिक टीम स्कोर का रिकार्ड भारत के नाम है जिसने 2007 में त्रिनिदाद में बरमुडा के खिलाफ पांच विकेट पर 413 रन बनाये थे. भारत ने इसी मैच में 257 रन से जीत दर्ज की थी. इस तरह से सर्वाधिक स्‍कोर का रिकार्ड अब भी बरकरार है.

* दक्षिण अफ्रीका और भारत की जीत में है समानता
दक्षिण अफ्रीका की आज विश्व कप में बड़ी जीत और भारत की विश्व कप 2007 मेंबरमुडाके खिलाफ रिकार्ड जीत में बहुत हद तक समानता है. दोनों टीमों ने विपक्षी टीम पर 257 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने भीबरमुडाको 257 रनों से हराया था और आज दक्षिण अफ्रीका ने भी वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 257 रनों से जीत दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >