सौरभ गांगुली भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं : भाजपा

कोलकाता : कल से मीडिया में ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भाजपा में शामिल हो सकते हैं,लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज इन अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे सौरभ गांगुली पार्टी में शामिल […]

कोलकाता : कल से मीडिया में ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भाजपा में शामिल हो सकते हैं,लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज इन अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे सौरभ गांगुली पार्टी में शामिल होने वाले हैं, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.

सिंह ने को बताया, एक उद्योगपति के इस ट्वीट में कोई सच्चाई नहीं है कि सौरभ गांगुली पार्टी में शामिल होने वाले हैं. बहरहाल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के लिए हमारे मन में बहुत आदर एवं सम्मान है. हमारे कुछ नेताओं के भी उनसे काफी मधुर संबंध हैं. बीती रात एक उद्योगपति ने ट्वीट किया था कि सौरभ गांगुली भाजपा में शामिल होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सौरभ गांगुली को अपने स्वच्छ भारत मिशन के लिए नामित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >