विश्व कप में भारत को हरायेगा पाकिस्‍तान : उमर

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्‍लेबाज उमर अकमल ने विश्व कप शुरू होने से पहले दावा किया है कि 15 फरवरी के मुकाबले को उनकी टीम हर हाल में जीतेगी. उमर का मानना है किपाक टीम इस बार भारत को हराकर विश्व कप में हार का सिलसिला तोड़ने में कामयाब रहेगी. इस पाक क्रिकेटर […]

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्‍लेबाज उमर अकमल ने विश्व कप शुरू होने से पहले दावा किया है कि 15 फरवरी के मुकाबले को उनकी टीम हर हाल में जीतेगी. उमर का मानना है किपाक टीम इस बार भारत को हराकर विश्व कप में हार का सिलसिला तोड़ने में कामयाब रहेगी.

इस पाक क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्‍तान अगर अपनी मौजूदा फार्म को बरकरार रखने में कामयाब रहती है तो फिर उसेभारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने से कोई नहीं रोक सकता. एक लोकप्रिय धारणा के बारे में चर्चा करते हुए उमर ने कहा कि कहा जाता है कि भारत जैसे शक्तिशाली टीमों के खिलाफ प्रमुख घटनाओं मेंपाकिस्तानी टीम अपनी जमीन खो देती है, लेकिन अब स्थिति बिल्‍कुल पलट गयी है. उन्‍होंने इस तरह की धारणा को कोरी कल्‍पना बताया.उमर ने कहा, पाकिस्‍तानी टीम इस धारणा को विश्व कप में समाप्‍त करने की कोशिश करेगी और एक जबरदस्‍त जीत दर्ज करेगी और इसके लिए पूरी टीम एकजुट हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >