पांच क्रिकेटरों को कारण बताओ नोटिस

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर हरफनमौला शाहिद अफरीदी समेत राष्ट्रीय टीम के पांच खिलाड़ियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिन्होंने बोर्ड की अनुमति के बिना एक विज्ञापन में भाग लिया. अन्य खिलाड़ियों में मोहम्मद इरफान, वहाब रियाज, अनवर अली और फवाद आलम शामिल हैं. बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि खिलाड़ियों […]

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर हरफनमौला शाहिद अफरीदी समेत राष्ट्रीय टीम के पांच खिलाड़ियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिन्होंने बोर्ड की अनुमति के बिना एक विज्ञापन में भाग लिया. अन्य खिलाड़ियों में मोहम्मद इरफान, वहाब रियाज, अनवर अली और फवाद आलम शामिल हैं.

बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने केंद्रीय अनुबंध का उल्लंघन किया है जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि बोर्ड की अनुमति के बिना वे किसी व्यावसायिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकते.पांचों खिलाड़ियों ने एक विज्ञापन में भाग लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >