भारत-पाक क्रिकेट मैच में मैं पाक के साथ : मलाला

ओस्लो : नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई भारत और पाकिस्‍तान के बीच क्रिकेट मैच में पड़ोसी देश का साथ देने से साफ इनकार कर दिया. मलाला ने भले ही अपने साथ पुरस्कार जीतने वाले भारत के कैलाश सत्यार्थी को अपना ‘पिता’ मानने को तैयार है लेकिन जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के […]

ओस्लो : नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई भारत और पाकिस्‍तान के बीच क्रिकेट मैच में पड़ोसी देश का साथ देने से साफ इनकार कर दिया. मलाला ने भले ही अपने साथ पुरस्कार जीतने वाले भारत के कैलाश सत्यार्थी को अपना ‘पिता’ मानने को तैयार है लेकिन जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर मुकाबला होगा तब वह पाकिस्तान का साथ देगी.

मलाला ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा , मैं सिर्फ एक बात में भारत का साथ नहीं दूंगी और वह है क्रिकेट मैच. इसके अलावा मैं पूरी तरह से भारत के साथ हूं. सत्यार्थी ने मलाला को अपनी बेटी जैसा बताते हुए कहा था कि उसके जैसे बहादुर बच्चे की कामना सभी को होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >