कोहली ने धौनी और गांगुली को पछाड़ा, गावस्‍कर-वेंगसरकर के क्‍लब में हुए शामिल

एडिलेड : भारतीय टीम के मौजूदा टेस्‍ट कप्‍तान और मध्‍यमक्रम की रीढ़ बन चुके विराट कोहली इन दिनों एक के बाद एक धमाका कर रहे हैं. कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ आज पहले टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन शानदार शतक लगाया. कोहली टीम इंडिया के कप्‍तान हैं इस लिहाज से यह उनका टेस्‍ट मैच में […]

एडिलेड : भारतीय टीम के मौजूदा टेस्‍ट कप्‍तान और मध्‍यमक्रम की रीढ़ बन चुके विराट कोहली इन दिनों एक के बाद एक धमाका कर रहे हैं. कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ आज पहले टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन शानदार शतक लगाया.

कोहली टीम इंडिया के कप्‍तान हैं इस लिहाज से यह उनका टेस्‍ट मैच में पहली कप्‍तानी है और उन्‍होंने अपने डेब्‍यू कप्‍तानी में ही शतक लगाकर रिकार्ड बनाया है. भारतीय की ओर से ऐसा करने वाले वह चौथे कप्‍तान बन गये हैं. इसके साथ ही कोहली ने सबसे सफल कप्‍तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी और सौरभ गांगुली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है.

धौनी और गांगुली ने अपने पहले टेस्‍ट मैच में कप्‍तानी पारी खेलते हुए शतक से चुक गये थे. उन्‍होंने शतक नहीं लगाया था. हालांकि भारत की ओर से अब तक तीन खिलाडि़यों ने अपने पहले टेस्‍ट मैच में कप्‍तान रहते हुए शानदार शतक लगा चुके हैं. धौनी ने डेब्‍यू टेस्‍ट मैच में 32 रनों की पारी खेली थी और सौरभ गांगुली ने 84 रनों की पारी खेली थी.
भारत की ओर से डेब्‍यू टेस्‍ट मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
विजय हजारे – भारत के पूर्व टेस्‍ट कप्‍तान विजय हजारे ने अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में शानदार 164 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी और वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाडियों में सबसे आगे हैं.
सुनीलगावस्‍कर – दुनिया के सबसे बेहतरीन टेस्‍ट खिलाड़ी माने जाने वाले पूर्व कप्‍तानसुनीलगावस्‍कर ने भी अपने पहले टेस्‍ट मैच में कप्‍तान के रूप में शानदार 116 रनों की पारी खेली थी.
दिलीप वेंगसरकर – भारत के पूर्व कप्‍तान दिलीप वेंगसरकर ने भी अपने पहले टेस्‍ट मैच में कप्‍तानी पारी खेलते हुए शानदार 107 रनों की पारी खेली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >