कुक ने बनाया सर्वाधिक वनडे में कप्तानी का रिकार्ड

लीड्स : पिछले कुछ समय से एकदिवसीय मैचों में अपनी कप्तानी और फार्म को लेकर आलोचकों के निशाने चल रहे एलिस्टेयर कुक ने आज सर्वाधिक वनडे मैचों में इंग्लैंड की अगुवाई करने का रिकार्ड बनाया. कुक का भारत के खिलाफ पांचवां और अंतिम वनडे मैच कप्तान के रुप में 63वां मैच है जो कि इंग्लैंड […]

लीड्स : पिछले कुछ समय से एकदिवसीय मैचों में अपनी कप्तानी और फार्म को लेकर आलोचकों के निशाने चल रहे एलिस्टेयर कुक ने आज सर्वाधिक वनडे मैचों में इंग्लैंड की अगुवाई करने का रिकार्ड बनाया. कुक का भारत के खिलाफ पांचवां और अंतिम वनडे मैच कप्तान के रुप में 63वां मैच है जो कि इंग्लैंड की तरफ से नया रिकार्ड है. उन्होंने अपने पूर्ववर्ती एंड्रयू स्ट्रास को पीछे छोडा जिन्होंने 62 मैच में इंग्लैंड की कप्तानी की थी.

कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने इस मैच से पहले जो 62 मैच खेले उनमें से उसे 33 में जीत और 26 में हार मिली। एक मैच टाई रहा जबकि दो मैचों का परिणाम नहीं निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >