घटाई गयी दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा

मुंबई : दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा घटा दी गयी है. बुधवार को यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की समिति ने सुरक्षा की समीक्षा की थी जिसके बाद विभिन्न लोगों पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें प्रदत्त सुरक्षा में बदलाव किये गये. अधिकारी ने बताया कि समिति […]

मुंबई : दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा घटा दी गयी है. बुधवार को यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की समिति ने सुरक्षा की समीक्षा की थी जिसके बाद विभिन्न लोगों पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें प्रदत्त सुरक्षा में बदलाव किये गये.

अधिकारी ने बताया कि समिति ने हाल की बैठक में तेंदुलकर और आदित्य ठाकरे के अलावा 90 से अधिक शख्सियतों को दी गयी सुरक्षा की समीक्षा की थी.

भारत रत्न से सम्मानित तेंदुलकर को अब तक ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी गयी थी.

इस श्रेणी के तहत एक पुलिसकर्मी 46 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की सुरक्षा में दिन रात तैनात रहता था. उनसे यह सुरक्षा वापस ले ली गयी है लेकिन अब वह जब भी घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >