भारत के खिलाफ आसान नहीं होगी श्रृंखला:पीटरसन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2014 7:40 AM

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि भारतीय टीम ने भले ही पिछले तीन साल से विदेश में टेस्ट नहीं जीता हो लेकिन यदि वह अनुशासित गेंदबाजी कर सकी तो इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरु हो रही श्रृंखला करीबी हो सकती है. पीटरसन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज बडे […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि भारतीय टीम ने भले ही पिछले तीन साल से विदेश में टेस्ट नहीं जीता हो लेकिन यदि वह अनुशासित गेंदबाजी कर सकी तो इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरु हो रही श्रृंखला करीबी हो सकती है.

पीटरसन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज बडे स्कोर बनायेंगे जबकि इंग्लैंड के गेंदबाजों को पिचों से उतनी मदद नहीं मिलेगी. उन्होंने डेली टेलीग्राफ मे अपने कॉलम में लिखा ,‘‘ चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, मुरली विजय, एम एस धोनी और अजिंक्य रहाणो काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. यहां की पिचें भी पहले की तरह हरी भरी नहीं है जिनसे इंग्लैंड को मदद मिलती रही है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हाल ही में हमने देखा कि कुमार संगकारा और एंजेलो मैथ्यूज ने किस तरह हमारी पिचों पर आराम से बल्लेबाजी की. पुजारा को अगर यहां दो दिन बल्लेबाजी का मौका मिल गया तो इंग्लैंड को इसका खामियाजा भुगतना होगा.’’ पीटरसन ने यह भी कहा कि नई ड्रेनेज व्यवस्था के बाद इंग्लैंड की पिचों का मिजाज ही बदल गया है. उन्होंने कहा ,‘‘ नई ड्रेनेज व्यवस्था से अब हमें इन पिचों पर कोई फायदा नहीं मिलता. इससे हमारे तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती और स्पिनर गेंद टर्न नहीं करा पाते.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस समस्या से निपटने के लिये मैदानकर्मी पिचों पर अधिक घास छोड रहे हैं जिससे कोई फायदा नहीं हो रहा. ड्रेनेज व्यवस्था अच्छे इरादों से बदली गई थी ताकि बारिश के कारण दर्शकों को क्रिकेट से वंचित ना होना पडे लेकिन इससे पिचों का मिजाज बदल गया है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola