सहवाग ने कहा, मताधिकार का प्रयोग करें या सरकार से शिकायत करना छोड़ दें
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने देश भर के मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग करने की अपील करते हुए बुधवार को यहां कहा कि वोट नहीं देने पर वह सरकार से शिकायत करने का अधिकार भी खो देते हैं. सहवाग उन खेल हस्तियों में शामिल थे जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने देश भर के मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग करने की अपील करते हुए बुधवार को यहां कहा कि वोट नहीं देने पर वह सरकार से शिकायत करने का अधिकार भी खो देते हैं.
सहवाग उन खेल हस्तियों में शामिल थे जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिये अपील करने को कहा था. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं सभी भाई बहनों से अपील करता हूं कि वे मतदान जरूर करें क्योंकि आपका वोट बहुत कीमती है.
आप जिसको चाहें जिता या हरा सकते हैं. अगर आप मतदान नहीं करेंगे तो फिर सरकार से शिकायत भी नहीं कर सकते. इसलिए मेरा आग्रह है कि मतदान अवश्य करें और उसके बाद सरकार से सवाल भी जरूर करें. सहवाग के सलामी जोड़ीदार गौतम गंभीर हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.