कोहली ने धौनी के साथ लिया ''''यो यो टेस्ट'''' में भाग फिर...

बेंगलुरू : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर शुक्रवार को फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया जिससे 27 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे में उनकी उपलब्धता तय होगी. आईपीएल के दौरान गर्दन में लगी चोट से उनकी इंग्लैंड दौरे की तैयारियों को करारा झटका लगा क्योंकि उन्हें […]

बेंगलुरू : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर शुक्रवार को फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया जिससे 27 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे में उनकी उपलब्धता तय होगी. आईपीएल के दौरान गर्दन में लगी चोट से उनकी इंग्लैंड दौरे की तैयारियों को करारा झटका लगा क्योंकि उन्हें इसके कारण इस महीने काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिये सुनियोजित योजना से हटने को बाध्य होना पड़ा.

भारतीय टीम प्रबंधन ने किसी भी दौरे से पहले ‘ यो यो टेस्ट ‘ को फिटनेस का आधार बनाया हुआ है , जो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी मैदान पर टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु और अन्य सहयोगी स्टाफ की मौजूदगी में हुआ. कोहली ने धौनी , सुरेश रैना , भुवनेश्वर कुमार और चोटिल केदार जाधव (इंग्लैंड जाने वाली किसी टीम में शामिल नहीं) के साथ मिलकर पहले बैच में ‘ एडवांस्ड बीप टेस्ट ‘ में हिस्सा लिया. हालांकि स्कोर का पता नहीं चल सका (पास होने के लिये न्यूनतम 16.1 की जरूरत होती है) और कोहली भी किसी तरह से असहज नहीं दिखे क्योंकि वह टेस्ट के दौरान धौनी के बराबर दिखे. लेकिन टेस्ट होने के बाद वह अपने कंधे और पीठ को महसूस करते देखे गये.

यो यो टेस्ट भले ही आधार हो लेकिन उनकी गर्दन की चोट कैसी है , इस पर ही 27 से 29 जून तक आयरलैंड के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनकी उपलब्धता तय होगी. तीन जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड के दौर में तीन टी 20 अंतरराष्ट्रीय , तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच शामिल हैं. जसप्रीत बुमरा , सिद्धार्थ कौल , वाशिंगटन सुंदर , युजवेंद्र चहल , मनीष पांडे को भी कोहली और धोनी वाले बैच के बाद टेस्ट में हिस्सा लेते हुए देखा गया. भारतीय टीम प्रबंधन ने एनसीए से मीडिया को दूर रखने की कोशिश की और टीम के सुरक्षा अधिकारी ने पत्रकारों को सत्र से दूर रहने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >