गांगुली टेस्‍ट क्रिकेट से टॉस हटाने के पक्ष में नहीं

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि वह मैच से टॉस को हटाने के पक्ष में नहीं है. इस मुद्दे पर आईसीसी क्रिकेट समिति अगले सप्ताह मुंबई में होने वाली बैठक में चर्चा करेगी. गांगुली ने ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से कहा , यह देखना बाकी है कि इसे […]

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि वह मैच से टॉस को हटाने के पक्ष में नहीं है. इस मुद्दे पर आईसीसी क्रिकेट समिति अगले सप्ताह मुंबई में होने वाली बैठक में चर्चा करेगी.

गांगुली ने ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से कहा , यह देखना बाकी है कि इसे लागू किया जाता है या नहीं. निजी तौर पर मैं टॉस हटाने के पक्ष में नहीं हूं. सिक्के से टॉस करने की परंपरा 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच से चली आ रही है.

टॉस जीतने वाली टीम यह फैसला करती है कि उसे पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी. जिसमें घरेलू टीम का कप्तान सिक्के को उछालता है जबकि दूसरी टीम का कप्तान अपनी पसंद के बारे में बोलता है.हाल के दिनों में हालांकि इसकी आलोचना हुई है क्योंकि टॉस जीतने पर घरेलू टीम को काफी फायदा होते देखा गया है. गांगुली ने कहा , अगर घरेलू टीम टॉस हार जाती है तो उसे फायदा नहीं मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >