डेल स्टेन के फिटनेस पर सुनील गावस्कर ने जतायी चिंता

नयी दिल्ली : आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. लेकिन उनके तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस मैच में खेल पायेंगे या नहीं यह अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी स्टेन की फिटनेस पर चिंता जतायी है. गावस्कर ने […]

नयी दिल्ली : आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. लेकिन उनके तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस मैच में खेल पायेंगे या नहीं यह अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी स्टेन की फिटनेस पर चिंता जतायी है. गावस्कर ने लिखा है दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी का सबब यह है कि उनके प्रमुख गेंदबाज डेल स्टेन फिट तो हैं, लेकिन क्या वे पहले टेस्ट के लिए फिट हैं?

गौरतलब है कि डेल स्टेन पिछले एक साल से कंधे की चोट से जूझ रहे हैं. आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें चोट लगी थी. कोच ओटिस गिब्सन ने संकेत दे दिया था कि पहले टेस्ट में डेल स्टेन नहीं खेलेंगे.
वहीं भारत की ओर से अंजिक्य रहाणे को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है. भारत ने जहां आज वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया लेकिन बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने हल्के संकेत दिये कि सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित को वर्तमान फार्म में देखते हुए मौका मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >