VIDEO : जब धौनी के एक गोल ने दिलायी बैकहम की याद

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट के साथ-साथ अपने फेवरेट गेम फुटबॉल में भी धमाका कर रहे हैं. रविवार को खेले गये चैरिटी मैच में धौनी के दो गोल की मदद से विराट कोहली की अगुवाई वाली ऑल हर्ट्स टीम ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्‍चन की ऑल स्‍टार्स टीम को […]

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट के साथ-साथ अपने फेवरेट गेम फुटबॉल में भी धमाका कर रहे हैं. रविवार को खेले गये चैरिटी मैच में धौनी के दो गोल की मदद से विराट कोहली की अगुवाई वाली ऑल हर्ट्स टीम ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्‍चन की ऑल स्‍टार्स टीम को 7-3 से हराया.

रविवार को खेले गये मुकाबले में धौनी का ही हर तरफ जलवा नजर आया. स्‍टेडियम में धौनी-धौनी की गूंज सुनाई दे रही थी. दरअसल बॉलीवुड स्‍टार्स के खिलाफ धौनी ने दनादन दो गोल दागे. जिसमें एक गोल तो उन्‍होंने ऐसा जमाया जिससे महान फुटबॉलर डेविड बैकहम की याद दिला दी.

धौनी ने बैकहम की शैली में जब फ्री किक पर गोल दागा, तो स्‍टेडिय में बैठे फुटबॉल के दिवानों को एका-एक बैकहम की याद ताजी हो गयी. धौनी के फ्री किक का फिल्मस्टार के गोलकीपर मार्क रोबिनसन के पास कोई जवाब नहीं था. धौनी को उनके शानदार खेल के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >