VIDEO : ''माही'' के ''डॉग'' ने उतारी धौनी की नकल, साक्षी ने शेयर किया वीडियो

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस समय अपने गृहनगर रांची में हैं. जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है. कंगारुओं को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से रौंदने के बाद धौनी रांची चले आये थे. रांची में धौनी अपने पूराने दिनों को अलग […]

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस समय अपने गृहनगर रांची में हैं. जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है. कंगारुओं को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से रौंदने के बाद धौनी रांची चले आये थे.

रांची में धौनी अपने पूराने दिनों को अलग अंदाज में इंज्वाय करते हैं. बाइक के क्रेजी धौनी अपनी पूरानी बाइक को खुद साफ करते हैं और पूराने दोस्तों के साथ फैन्स से बचते-बचाते घूमने के लिए निकल जाते हैं. हालां‍कि धौनी इस बार घूमने अधिक नहीं निकल पाये और अपने घर पर ही ज्यादा समय बिताया. घर पर धौनी अपने डॉग के साथ खुब मस्ती करते हैं. लेकिन इस बार धौनी का डॉग उनका ही नकल करने लगा.

https://www.instagram.com/p/BZ1ABO5F2Rg/

माही की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट की है. जिसमें धौनी अपने डॉगी के साथ व्यस्त हैं. वीडियो में धौनी जैसा-जैसा कर रहे हैं, उनका डॉग वैसा-वैसा ही कर रहा है. डॉग को नकल करते हुए देखकर धौनी काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल साक्षी ने वर्ल्ड एनिमल डे पर मौके पर इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है.
गौरतलब हो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेलने आये धौनी के घर पर मेहमानों की कोई कमी नहीं रही. पहले तो अपनी फिल्‍म रांची डायरीज के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंच. उसके बाद धौनी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने घर पर डिनर पार्टी दी. जहां कंगारुओं को उनकी मेहमान नवाजी काफी पसंद आयी और जमकर खाने का लुत्फ उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >