32.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Commonwealth Games: वेटलिफ्टिंग में भारतीय एथलीट का जलवा कायम, बिंदियारानी ने जीता सिल्वर मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी. मुर्मू ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई.

भारत की बिंदियारानी देवी (bindyarani Devi Sorokhaibam) ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में देश को रजत पदक दिलाया और इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई.

बिंदियारानी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया रिकॉर्ड

मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद 23 वर्षीय बिंदियारानी ने स्नैच वर्ग में 86 किलोग्राम वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम वजन उठाकर इन खेलों का रिकॉर्ड बनाया.

Also Read: Commonwealth Games: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

राष्ट्रपति ने बिंदियानी को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी. मुर्मू ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई. आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और खेल का स्तर बढ़ाने के लिए जोश के साथ प्रदर्शन किया. हर भारतीय को आपकी सफलता से खुशी मिली है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रमंडल खेलों, बर्मिंघम में रजत पद जीतने पर बिंदियारानी को बधाई.

नाइजीरिया की अदिजत ने जीता गोल्ड मेडल

नाइजीरिया की अदिजत अदेनाइके ओलारिनोये ने 203 (92 किलोग्राम एवं 111 किलोग्राम) किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने स्नैच और कुल वजन के मामले में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया. इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो ने 198 किलोग्राम (89 और 109 किलोग्राम) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता.

सिल्वर मेडल जीतने के बाद क्या बोलीं बिंदियारानी

बिंदियारानी ने कहा, यह राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा पहला पदक है और मैं रजत पदक जीतकर एवं खेलों में रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हूं. चानू की तरह बिंदियारानी भी मणिपुर की रहने वाली है. बिंदियारानी के पिता एक किसान हैं और उनकी एक किराने की दुकान भी है. उन्होंने 2019 में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था और 2021 में रजत पदक अपने नाम किया.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें