स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की जांच जलकूपों में ब्लीचिंग का कराया गया छिड़काव देवरी. देवरी प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत गरडीह गांव में लोगों के डायरिया से पीड़ित रहने की सूचना पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सूरज कुमार टीम के साथ शुक्रवार को गांव में लोगों की स्वास्थ्य जांच की. साथ ही जलकूपों में ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया गया. जांच में पाया गया कि गांव के छह लोग डायरिया से पीड़ित है. इनमें बिमली देवी (50 वर्ष), मुंद्रिका देवी (45 वर्ष), उर्मिला देवी (40 वर्ष), रोहित दास (28 वर्ष) व गीता कुमारी (22 वर्ष) शामिल हैं. इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार है. वहीं, एक अन्य पीड़ित प्रियंका देवी को उपचार के लिए जमुआ स्थित अस्पताल ले जाया गया है. इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से गांव में फैले कचरा की सफाई करने की बात कही. पानी को उबाल कर सेवन करने की सलाह दी गयी. इस दौरान गांव के सभी जलकूप में ब्लीचिंग का घोल डलवाया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचओ शुभम पूरी, जीएनएम खिरोधर मुर्मू, एएनएम सुनीता कुमारी, स्वास्थ्य सेवक सुखदेव राय, एमपीडब्ल्यू केशव कुमार, एमएसडब्ल्यू प्रकाश कुमार, सहिया साथी रीना देवी, सहिया कविता देवी आदि शामिल थे.
गरडीह के छह लोग डायरिया से पीड़ित
देवरी प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत गरडीह गांव में लोगों के डायरिया से पीड़ित रहने की सूचना पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सूरज कुमार टीम के साथ शुक्रवार को गांव में लोगों की स्वास्थ्य जांच की.
