रिक्शा चालक की मौत, दो यात्री गंभीर रूप से घायल

प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग एनएच 57 ए के अरबी नगर भदेश्वर एमपीएस स्कूल के समीप शुक्रवार के शाम में एक वैगनआर कार व एक सिटी रिक्शा

प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग एनएच 57 ए के अरबी नगर भदेश्वर एमपीएस स्कूल के समीप शुक्रवार के शाम में एक वैगनआर कार व एक सिटी रिक्शा के बीच हुई सीधी टक्कर में जहां सिटी रिक्शा के चालक की मौत हो गयी. वहीं सिटी रिक्शा सवार एक आशा कार्यकर्ता व एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों व राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल सिटी रिक्शा चालक 20 वर्षीय मो सिकंदर पिता मो सदीक बथनाहा वार्ड संख्या 03 निवासी व सिटी रिक्शा पर सवार यात्री सोनापुर निवासी आशा कार्यकर्ता 35 वर्षीय नूतन देवी पति प्रकाश साह व 30 वर्षीय मो अबसार आलम पिता मो हमीद को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ केएन सिंह के अलावा रेफरल अस्पताल रोड में अवस्थित केपी हेल्थ केयर के चिकित्सक डॉ दीपेश देव सहित अन्य चिकित्सकों ने जांचोपरांत सीटी रिक्शा चालक मो सिंकदर को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल आशा कार्यकर्ता नूतन देवी व मो अबसार आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आशा कार्यकर्ता नूतन देवी व अबसार आलम फारबिसगंज से सीटी रिक्शा पर सवार होकर सोनापुर अपने गांव जा रहे थे. जैसे ही अरबी नगर भदेश्वर एमपीएस स्कूल के समीप के समीप पहुंचे थे कि जोगबनी के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कार संख्या बीआर 11 आर 5709 की सीधी टक्कर हो गयी. घटना के बाद कार चालक व कार पर सवार लोग कार को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गये. इधर घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज थाना के अनि लक्ष्मण राम व बथनाहा थाना के सअनि राजीव कुमार सदल बल घटना स्थल व अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर गंभीर रूप से घायल यात्रियों के स्वास्थ्य के हाल को जाना. साथ ही सिटी रिक्शा के चालक मृतक मो सिकंदर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गये.