Viral Video Ranchi Durga Puja Pandal 2025: रांची में दुर्गा पूजा के पंडाल को लेकर बवाल, वेटिकन सिटी की तर्ज पर बनाया मां का पंडाल, वीडियो वायरल

Viral Video Ranchi Durga Puja Pandal 2025 2025: राजधानी रांची के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब ने इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को इटली के रोम स्थित वेटिकन सिटी की तर्ज पर तैयार किया है. पंडाल के अंदर और बाहर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि यह हिंदू आस्था, विश्वास और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. आयोजकों ने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए मानो पूरा वेटिकन सिटी, रोम ही रांची में उतार दिया है.

Viral Video Ranchi Durga Puja Pandal 2025: झारखंड की राजधानी रांची में इस बार दुर्गा पूजा के पंडालों की भव्यता खूब चर्चा में है. लेकिन राजधानी के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल उद्घाटन से पहले ही विवादों का केंद्र बन गया है. दरअसल, इस पंडाल को इटली के रोम स्थित वेटिकन संग्रहालय और वेटिकन सिटी की थीम पर सजाया गया है. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP), हिंदू जागरण मंच, जनजाति सुरक्षा मंच सहित कई हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

हिंदू संगठनों की आपत्ति

हिंदू संगठनों का कहना है कि दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख हिंदू त्योहार के पंडाल को किसी अन्य धर्म के धार्मिक स्थल का स्वरूप देना हिंदू आस्था और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है. हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक परंपराओं के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठनों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जाएगा.

बातचीत से नहीं निकला समाधान

जानकारी के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहले आयोजक विक्की यादव से इस विषय पर बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की थी. लेकिन जब समाधान नहीं निकला.

आयोजकों का पक्ष

दूसरी ओर आयोजकों का कहना है कि यह पंडाल पूरी तरह कलात्मक दृष्टिकोण से बनाया गया है. लगभग 85 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पंडाल की लंबाई 100 फीट और चौड़ाई 45 फीट है. इसके निर्माण में 70 से 80 कारीगर कई दिनों से लगातार जुटे रहे.

आगे की रणनीति पर बैठक

फिलहाल, विवाद बढ़ने के बाद विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मिलकर बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी. अब देखना यह है कि प्रशासन और आयोजक इस विवाद को किस तरह शांत कर पाते हैं, क्योंकि राजधानी के लोगों की नजरें अब इस पंडाल और इसके उद्घाटन पर टिकी हुई हैं.

अलग-अलग थीम वाले पंडाल

रांची में इस वर्ष अलग-अलग पूजा समितियों ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की झलक दिखाते हुए पंडाल तैयार किए हैं. हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की आकृति वाला पंडाल बनाया है. वहीं, रातू रोड की समिति ने वेटिकन सिटी का प्रतिरूप प्रस्तुत किया, लेकिन इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >