Viral Turmeric Water Glass Trend से बचें, जानें ज्योतिषाचार्य की चेतावनी

Viral Turmeric Water Glass trend negative effects: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पानी में हल्दी मिलाकर वीडियो और रील्स बना रहे हैं. लेकिन इस चलन को लेकर एक ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने गंभीर चेतावनी जारी की है और इसे खतरनाक तांत्रिक गतिविधि बताया है.

Viral Turmeric Water Glass Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रात के अंधेरे में पानी में हल्दी मिलाकर वीडियो और रील्स बनाते नजर आ रहे हैं. देखने में भले ही यह साधारण उपाय लगे, लेकिन ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी दी है. उनके मुताबिक, यह ट्रेंड न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से गलत है, बल्कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश कर सकती है.

उन्होंने कहा कि रात के समय ऐसा करना भूत-प्रेत जैसी नकारात्मक शक्तियों को आमंत्रित करने जैसा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि बिना उचित विधि और शुभ मुहूर्त के ऐसे उपायों को करना भारी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए किसी भी ट्रेंड को अंधविश्वास या फैशन समझकर न अपनाएं.

ग्रहों की अशांति से हो रही है ज्यादा बारिश? जानें समाधान

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पानी में हल्दी मिलाना कोई साधारण घरेलू उपाय नहीं है, बल्कि यह एक प्रकार की तांत्रिक प्रक्रिया मानी जाती है. उन्होंने अपने वीडियो में साफ चेतावनी दी है कि लोग भूलकर भी यह प्रयोग न करें, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है. इतना ही नहीं, यह भूत-प्रेत जैसी शक्तियों को आकर्षित करने का माध्यम भी बन सकता है.

क्या है यह ट्रेंड?

इन दिनों इंस्टाग्राम पर हल्दी वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. हर दूसरा वीडियो इसी से जुड़ा नजर आता है. खासतौर पर बच्चे इस ट्रेंड को बड़े मजे से अपना रहे हैं. वे कांच के गिलास में पानी भरकर, मोबाइल की फ्लैशलाइट के सामने उसमें हल्दी डालते हैं, जिससे पानी चमकदार और देखने में बेहद आकर्षक दिखाई देता है.

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, “हल्दी को हिन्दू धर्म में पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, लेकिन इसका अंधाधुंध प्रयोग करना गलत है. खासतौर पर जब आप बिना शुभ मुहूर्त या उचित विधि के पानी में हल्दी मिलाकर छिड़कते हैं, तो यह घर की ऊर्जा में असंतुलन भी पैदा कर सकता है.”

इस तरह की गतिविधि आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा और गुरु जैसे शुभ ग्रहों को प्रभावित कर सकती है, जिससे भाग्य पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका रहती है. साथ ही, यह मानसिक अस्थिरता का कारण भी बन सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह एक हानिकारक प्रक्रिया है जो घर में अशांति और आपदा का कारण बन सकती है. ऐसे ट्रेंड्स से दूर रहना ही समझदारी है.

सबसे जरूरी बात

हर धार्मिक उपाय का सही समय, तरीका और व्यक्ति के ग्रहों की स्थिति के अनुसार उपयोग किया जाना चाहिए. इंटरनेट पर दिखाए गए उपायों का आंख मूंदकर अनुसरण न करें. “पानी में हल्दी” वाला ट्रेंड भी ऐसा ही है जिसे बिना सोच-समझ के अपनाना परेशानी का कारण बन सकता है. अतः किसी भी उपाय को करने से पहले योग्य ज्योतिषी या वास्तु विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >