घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। छत पर कबाड़, पुराना फर्नीचर या जंग लगी चीजें रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा, हर कोने और उसमें रखी वस्तुओं का विशेष महत्व माना गया है. जिस तरह मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, उसी तरह घर की छत को भी ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. हालांकि, अधिकांश लोग घर के अंदर की नियमित रूप से सफाई करते हैं, लेकिन छत की सफाई लंबे समय तक नहीं करते. इतना ही नहीं, कई लोग छत पर कबाड़ और बेकार की चीजें भी जमा कर देते हैं. वास्तु के अनुसार, घर की छत पर रखा कबाड़ वास्तु दोष का कारण बन सकता है. इससे न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और परिवार में कलह जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं. 

भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं

1. पुराना कबाड़ और टूटा-फूटा फर्नीचर

कई लोग घर की पुराना फर्नीचर, प्लास्टिक के डिब्बे या अन्य कबाड़ छत के किसी कोने में रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, छत पर कबाड़ जमा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इससे घर की सुख-समृद्धि और बरकत प्रभावित होती है.

2. जंग लगा लोहा और पुराने औजार

छत पर कभी भी लोहे के पुराने कलपुर्जे, मशीनरी का कबाड़ या जंग लगे औजार खुले में नहीं रखने चाहिए. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसी वस्तुएं राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती हैं, जिससे व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं.

3. सूखे पौधे

घर की छत पर बागवानी करना शुभ माना जाता है, लेकिन यदि वहां लगे पौधे सूख गए हों या मुरझा गए हों, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. वास्तु के अनुसार, सूखे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं. 

4. झाड़ू और पोछा

सफाई करने के बाद कभी भी झाड़ू या पोछा छत पर नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. इसलिए इसे खुले आसमान के नीचे या छत पर रखना शुभ नहीं माना जाता.

यह भी पढ़ें: रसोई वास्तु: रोटी बनाने की ये 4 गलतियां पड़ सकती हैं भारी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >