शुभ संकेतों के साथ भी आता है सूर्यग्रहण, जानें कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2025: लोगों को अगले सूर्यग्रहण का इंतजार है और यह जानने की उत्सुकता है कि क्या यह भारत में दिखाई देगा. आइए, बिना किसी देरी के जानते हैं कि साल का दूसरा सूर्यग्रहण कब होगा और क्या भारतीय इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे.

Surya Grahan 2025: सूर्यग्रहण को एक खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है, लेकिन ज्योतिष में इसका गहरा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है.आमतौर पर इसे अशुभ माना जाता है, लेकिन यह पूरी तरह से नकारात्मक नहीं होता.यदि उचित नियमों का पालन किया जाए और विशेष साधनाएं की जाएं, तो यह कई शुभ फल भी दे सकता है.

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा.यह ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्से में देखा जा सकेगा.वहीं, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होगा, जो भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा.

इस तारीख को लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा?

यहां जानें सूर्यग्रहण ले होने वाले लाभ

आध्यात्मिक प्रगति के लिए उत्तम समय

ग्रहण के समय को साधना, जप और ध्यान के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है.इस अवधि में किए गए मंत्र जाप और ध्यान का परिणाम सामान्य समय की तुलना में कई गुना अधिक होता है.विशेष रूप से ‘गायत्री मंत्र’, ‘महामृत्युंजय मंत्र’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप अत्यंत लाभकारी होता है.

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

सूर्यग्रहण के दौरान वातावरण में ऊर्जा का परिवर्तन होता है.यदि इस समय उचित तरीके से स्नान, दान और जाप किया जाए, तो यह नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति प्रदान कर सकता है.

ग्रह दोष निवारण

सूर्यग्रहण के दौरान विशेष उपाय जैसे सूर्य देव को अर्घ्य देना, रुद्राभिषेक करना या नवग्रह शांति पाठ करना, सूर्य से संबंधित दोषों जैसे पितृ दोष, आत्मविश्वास की कमी, या पिता के साथ संबंधों में तनाव को दूर करने में सहायक हो सकता है.

बीमारियों में लाभ

ग्रहण के समय किए गए आयुर्वेदिक उपचार या मंत्र चिकित्सा शरीर की बीमारियों को ठीक करने में सहायक होती है.विशेष रूप से सूर्य के मंत्रों का उपयोग नेत्र रोग, त्वचा रोग और हृदय संबंधी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है.

गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय सतर्क रहना चाहिए, लेकिन उचित सुरक्षा उपायों और नियमों का पालन करने से ग्रहण के प्रभाव से बचा जा सकता है.

अतः सूर्यग्रहण केवल अशुभ नहीं, बल्कि विशेष साधना और उपायों द्वारा यह जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर भी बन सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >